कैच ऑफ द टूर्नामेंट… ‘हैंड ऑफ गॉड’ नहीं ‘हैंड ऑफ गौड’ कहिए जनाब
Last Updated:October 10, 2025, 06:37 IST
Kranti Goud one handed catch: क्रांति ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में अदभुत कैच लपका. 22 साल की इस गेंदबाज ने अपनी ही बॉलिंग पर एक हाथ से कैच लपककर बैटर को हक्का बक्का कर दिया. क्रांति के इस कैच को जिसने भी देखा, हैरान रह गया. इसे कैच ऑफ द टूर्नामेंट कहा जा रहा है.
क्रांति गौड़ ने लपका ऐसा कैच, यकीन करना मुश्किल.
नई दिल्ली. क्रांति गौड़ महिला क्रिकेट में उभरती हुई स्टार गेंदबाज हैं. इस खिलाड़ी ने आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक ऐसा अद्भुत कैच लपका जिसे ‘हैंड ऑफ गौड’कहा जा रहा है. इस कैच को जिसने भी देखा सभी हक्के बक्के रह गए. किसी भी तेज गेंदबाज के लिए अपनी ही गेंद पर फॉलो थ्रू में कैच लपकना आसान नहीं होता लेकिन 22 साल की क्रांति ने जिस फुर्ती से इस कैच को लपका उसे टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ कैच माना जा रहा है. आज से ठीक 39 साल पहले फुटबॉल वर्ल्ड कप में एक गोल डिएगो माराडोना ने किया था जिसे ‘हैंड ऑफ गॉड’कहा गया था. क्योंकि तब वो गोल माराडोना के हाथ से हुआ था. गौड़ ने उस बल्लेबाज को जीरो के स्कोर पर पवेलियन भेजा जिसने वनडे डेब्यू के बाद से शून्य का मुंह तक नहीं देखा था. मतलब कि वो इससे पहले कभी भी खाता खोले बिना पवेलियन नहीं लौटी थीं.
विशाखापट्टनम में 9 अक्टूबर को खेले गए भारत साउथ अफ्रीका मुकाबले में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 251 रन बनाए थे. जवाब में साउथ अफ्रीका ने 48.5 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. इस मुकाबले में क्रांति गौड़ (Kranti Goud) ने अपने दूसरे ही ओवर में दूसरी गेंद पर टैजमिन ब्रिट्स (Tazmin Brits) को आउट कर साउथ अफ्रीका को तगड़ा झटका दिया. क्रांति की इस गेंद को ब्रिट्स ने बॉलर की दिशा में खेला. शॉट तेज था लेकिन क्रांति ने अपनी बायीं ओर हवा में हाथ फैलाकर कैच को फॉलो थ्रू में लपक लिया. क्रांति के इस कैच को देखकर न सिर्फ ब्रिट्स हैरान रह गईं बल्कि पूरी भारतीय टीम भी हक्का बक्का रह गई और इस गेंदबाज को आकर गले लगा लिया. क्रांति गौड़ के इस कैच को देखकर मैच में कॉमेंट्री कर रहे रौनक कपूर ने ‘हैंड ऑफ गौड’ कहकर फैंस को माराडोना की याद दिला दी जिन्होंने वर्ल्ड कप में कमाल किया था.
View this post on Instagram
डि क्लर्क ने छीन ली भारत से जीत
नेदिन डि क्लर्क के तूफानी अर्धशतक और क्लो ट्रायोन के ऑलराउंड प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 3 विकेट से हरा दिया. भारत के 252 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए डि कलर्क ने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान 54 गेंद में आठ चौकों और पांच छक्कों से नाबाद 84 रन बनाने के अलावा ट्रायोन (49) के साथ सातवें विकेट के लिए 69 रन जोड़कर दक्षिण अफ्रीका को 48.5 ओवर में सात विकेट पर 252 रन के स्कोर तक पहुंचाकर जीत दिलाई. कप्तान और सलामी बल्लेबाज लॉरा वोलवार्ट ने भी 70 रन की उम्दा पारी खेली.
ऋचा घोष ने खेली 94 रन की पारी
इससे पहले बाएं हाथ की स्पिनरों ट्रायोन (32/3) और नोनकुलुलेको मलाबा (46/2) ने बीच के ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों पर शिकंजा कसते हुए स्कोर छह विकेट पर 102 रन कर दिया लेकिन ऋचा घोष (94 रन, 77 गेंद, 11 चौके, चार छक्के) और स्नेह राणा (33 रन, 24 गेंद, छह चौके) ने आठवें विकेट के लिए 53 गेंद में 88 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी की. जिससे मेजबान टीम 251 रन तक पहुंचने में सफल रही. ऋचा ने अमजोत कौर (13) के साथ भी सातवें विकेट के लिए 51 रन जोड़े.
About the Author
Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
October 10, 2025, 06:37 IST











