Last Updated:September 14, 2026, 09:07 IST
Akansha Chamola- Gaurav Khanna: आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बने हुए हैं. ‘लॉक अप 2’ के बाद से दोनों के तलाक की चर्चाएं तेज हैं. रियलिटी शो पर आकांक्षा चमोला ने ऐलान किया था कि वो पति गौरव से तलाक ले रही हैं.
नई दिल्ली. आकांक्षा चमोला ने लॉक अप 2 पर ऐलान किया कि वो और गौरव खन्ना 10 साल की शादी के बाद अब अलग हो रहे हैं. एक्ट्रेस ने अपने तलाक की अनाउंसमेंट कर हर किसी को हैरान कर दिया था. इसके बाद से एक्ट्रेस लगातार सुर्खियों में हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम gauravkhannaofficial)
गौरव खन्ना से तलाक की खबरों के बीच अब आकांक्षा चमोला ने पति को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. इतना ही नहीं आकांक्षा ने पति के साथ सारी यादें मिटा डाली हैं. उन्होंने गौरव खन्ना के साथ वेकेशन से लेकर बिग बॉस तक की सारी फोटोज डिलीट कर दी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम gauravkhannaofficial)
आकांक्षा ने सोशल मीडिया पर बड़ा कदम उठाते हुए साफ कर दिया है कि वो अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं. उन्हों पति गौरव खन्ना को अनफॉलो करते हुए सारी फोटोज डिलीट कर दी हैं. अब वो अपनी जिंदगी के नए अध्याय के लिए तैयार हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम gauravkhannaofficial)
Add News18 as
Preferred Source on Google
वहीं अगर गौरव खन्ना की बात करें तो ‘लॉक अप 2’ पर पत्नी आकांक्षा से मिलने पहुंचे एक्टर ने अपनी बॉडी लैंग्वेज से साफ कर दिया था कि अभी भी उनसे बेइंतहा प्यार करते हैं. गौरव खन्ना ने आकांक्षा को अनफॉलो नहीं किया और न ही उन्होंने पत्नी संग अपनी यादें मिटाई हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम gauravkhannaofficial)
पिछले साल गौरव खन्ना ‘बिग बॉस 19’ के विनर रहे थे. इस शो के दौरान आकांक्षा उनसे मिलने पहुंची थीं. बिग बॉस 19 के सेट पर दोनों काफी लवी-डबी अंदाज में दिखे थे. कुछ महीने के बाद ही तलाक का ऐलान कर कपल काफी ट्रोल हो रहा था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम gauravkhannaofficial)
लेटेस्ट इंटरव्यू में आकांक्षा चमोला ने साफ कर दिया कि बिग बॉस 19 के दौरान वो और गौरव खन्ना साथ थे, लेकिन अब वो दोनों अलग हो रहे हैं. कपल ने अपनी राहें अलग करने का फैसला कर लिया है और वो काफी समय से अलग ही रह रहे हैं. हांलाकि अभी तक दोनों ने तलाक नहीं लिया है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम gauravkhannaofficial)
इसके साथ ही सोशल मीडिया पर चर्चाएं थी कि आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना से तलाक के लिए 10 करोड़ रुपये की एलिमनी मांगी है. एक्ट्रेस ने लेटेस्ट इंटरव्यू में साफ किया कि उन्होंने एलिमनी की मांग नहीं की है. मैशेबल इंडिया के साथ बात करते हुए आकांक्षा चमोला कहती हैं कि अगर उन्होंने इतने पैसे लिए होते तो वो कब का देश छोड़कर चली गई होतीं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम gauravkhannaofficial)
आकांक्षा ने मैशेबल इंडिया के साथ अपने इंटरव्यू में सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग के बारे में भी बात की. वो कहती हैं कि लोग उन्हें गलत नामों से बुलाते हैं. साथ ही उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में कहा कि अब दोनों ने आपसी सहमित से अलग होने का फैसला किया है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम gauravkhannaofficial)
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंडियादेखें.First Published :
September 14, 2026, 09:07 IST










