Last Updated:May 09, 2026, 12:34 IST
जालौन में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन माफियाओं पर शिकंजा कस दिया. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जॉइंट मजिस्ट्रेट एवं IAS अधिकारी रिंकू सिंह राही के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने जालौन कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुरा इलाके में छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से मिट्टी खनन करते हुए पांच ट्रैक्टर और एक जेसीबी मशीन पकड़ी गई, जिन्हें कब्जे में लेकर कोतवाली भेज दिया गया.
जालौन में खनन में सीज वाहन
जालौनः जालौन में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन माफियाओं पर शिकंजा कस दिया. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जॉइंट मजिस्ट्रेट एवं IAS अधिकारी रिंकू सिंह राही के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने जालौन कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुरा इलाके में छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से मिट्टी खनन करते हुए पांच ट्रैक्टर और एक जेसीबी मशीन पकड़ी गई, जिन्हें कब्जे में लेकर कोतवाली भेज दिया गया.
अवैध खनन का चल रहा था कारोबार
बताया जा रहा है कि प्रतापपुरा और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से अवैध मिट्टी खनन का कारोबार चल रहा था. स्थानीय लोगों द्वारा लगातार प्रशासन से शिकायत की जा रही थी कि खनन माफिया रात के अंधेरे में खेतों और सरकारी भूमि से मिट्टी निकालकर बड़े पैमाने पर कारोबार कर रहे हैं. शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए अचानक छापेमारी की कार्रवाई की.
छापेमारी के दौरान एसडीएम और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया. कई चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए. प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर खनन से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की, लेकिन किसी के पास वैध अनुमति नहीं मिली. इसके बाद सभी वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की गई.
नुकसान का आकलन कर रही राजस्व टीम
सूत्रों के मुताबिक प्रशासन अब पकड़े गए वाहनों के मालिकों और अवैध खनन से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में जुट गया है. राजस्व विभाग द्वारा खनन से हुए नुकसान का आंकलन भी कराया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इसी तरह अभियान चलाकर कार्रवाई जारी रहेगी.
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनन कारोबारियों में खलबली मची हुई है. वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई की सराहना करते हुए नियमित निगरानी और सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि क्षेत्र में अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Jalaun,Jalaun,Uttar Pradesh










