Last Updated:June 11, 2026, 05:57 IST
हांगकांग के तेज गेंदबाज आयुष शुक्ला के नाम टी20 क्रिकेट में ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है जो किसी भी गेंदबाजी के लिए करना आज के दौर में नामुमकिन जैसा लगता है. उन्होंने एक मैच में लगातार 4 ओवर मेडन डाले है. आयुष शुक्ला ने ये कारनामा मंगोलिया के खिलाफ किया था उन्होंने 4 ओवर मेडन डाले और एक विकेट हासिल किया.
भारतीय मूल के हांगकांग के तेज गेंदबाज आयुष शुक्ला ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में लगातार 4 मेडन ओवर फेंककर क्रिकेट जगत में नया इतिहास रच दिया. आयुष ने यह उपलब्धि मंगोलिया के खिलाफ हुए क्वालिफायर मैच में हासिल की थी.
टी20 क्रिकेट का खेल तेजी से बदल रहा है. टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजों का दबदबा बढ़ता जा रहा है. गेंदबाजों के लिए चुनौतियां बढ़ गई हैं. हैरानी की बात यह है कि टी20 में अब तक सिर्फ तीन गेंदबाज ही ऐसे हैं जिन्होंने चार मेडन ओवर फेंके हैं. इनमें एक भारतीय मूल के खिलाड़ी भी शामिल हैं.
भारतीय मूल के हांगकांग के तेज गेंदबाज आयुष शुक्ला ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में लगातार 4 मेडन ओवर फेंककर क्रिकेट जगत में नया इतिहास रच दिया था. आयुष ने यह कारनामा मंगोलिया के खिलाफ क्वालिफायर मैच में किया.
Add News18 as
Preferred Source on Google
आयुष से पहले कनाडा के साद बिन जाफर ने 2021 में पनामा के खिलाफ 4 मेडन ओवर फेंके थे. न्यूजीलैंड के लॉकी फर्ग्यूसन ने 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ 4 मेडन ओवर फेंके थे. उस समय फर्ग्यूसन ने 4 ओवर में बिना कोई रन दिए 3 विकेट लिए थे.
मंगोलिया के खिलाफ मैच में आयुष ने लगातार 18 डॉट बॉल फेंकीं यानी उन्होंने तीन ओवर में एक भी रन नहीं दिया और न ही कोई विकेट लिया. मंगोलिया के बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझते नजर आए. पूरी टीम महज 17 रन पर ऑलआउट हो गई.
क्रिकेट जगत में हांगकांग का नाम रोशन करने वाले 23 साल के आयुष शुक्ला मूल रूप से महाराष्ट्र के पालघर जिले के बोइसर में जन्मे थे. इस गेंदबाज ने हांगकांग की टीम में अपना नाम कमाया. टी20 क्रिकेट में वो कमाल कर दिखाया जो इससे पहले कोई एशियाई नहीं कर पाया.
आयुष शुक्ला के क्रिकेट करियर की सबसे बड़ी और यादगार उपलब्धि 2024 एशिया कप में भारत के कप्तान रोहित शर्मा को आउट करना है. आयुष खुद कहते हैं कि यह उनके जीवन का सबसे यादगार पल है.
मैच के बाद रोहित शर्मा ने भी उनके साथ फोटो खिंचवाई थी. आयुष अब तक खेले 62 मैचों में 58 विकेट ले चुके हैं. 2023 में कंबोडिया के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 3 रन देकर 1 विकेट लिया था.










