Last Updated:May 20, 2026, 05:55 IST
‘ड्रैगन’ की पहली झलक एनटीआर जूनियर के जन्मदिन पर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गई. फिल्म में पहली बार एनटीआर और निर्देशक प्रशांत नील साथ काम कर रहे हैं, जिससे फैंस का उत्साह चरम पर है. दमदार विजुअल्स और एनटीआर के इंटेंस अवतार ने फिल्म को लेकर उम्मीदें और बढ़ा दी हैं. इस पैन इंडिया फिल्म को पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं.
ख़बरें फटाफट
नई दिल्ली. साउथ सिनेमा के सुपरस्टार एनटीआर जूनियर ने अपने जन्मदिन पर फैंस को ऐसा तोहफा दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ड्रैगन’ की पहली झलक आखिरकार रिलीज हो गई है और इसे देखकर दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है. जब से इस फिल्म की घोषणा हुई थी, तभी से फैंस के बीच इसे लेकर जबरदस्त चर्चा थी. इसकी सबसे बड़ी वजह है कि पहली बार एनटीआर और ब्लॉकबस्टर निर्देशक प्रशांत नील एक साथ काम कर रहे हैं.
प्रशांत नील वही निर्देशक हैं जिन्होंने केजीएफ और सलार जैसी बड़ी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था. 19 मई की रात से ही फैंस इस झलक का इंतजार कर रहे थे. जैसे ही 20 मई को एनटीआर के जन्मदिन के मौके पर फिल्म की पहली झलक सामने आई, इंटरनेट पर इसकी चर्चा शुरू हो गई. वीडियो में एनटीआर का दमदार अंदाज, शानदार विजुअल्स और प्रशांत नील की सिग्नेचर स्टाइल ने फैंस को पूरी तरह प्रभावित किया है.
यहां देखें पहली झलक
View this post on Instagram
पैन इंडिया फिल्म है ‘ड्रैगन’
‘ड्रैगन’ को एक बड़े सिनेमाई अनुभव के तौर पर तैयार किया जा रहा है. फिल्म में एक्शन, ड्रामा और बड़े पैमाने का मनोरंजन देखने को मिलेगा. यही वजह है कि इसे आने वाले समय की सबसे बड़ी फिल्मों में गिना जा रहा है. फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और एनटीआर आर्ट्स के बैनर तले किया जा रहा है. खास बात यह है कि जूनियर एनटीआर की ये फिल्म एक पैन इंडिया मूवी है. इसको भव्य लेवल पर तैयार किया जा रहा है.
एनटीआर और प्रशांत नील का यह मेगा कोलैबोरेशन पहले से ही इंडस्ट्री के सबसे चर्चित प्रोजेक्ट्स में शामिल है. पहली झलक के बाद यह साफ हो गया है कि ‘ड्रैगन’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक बड़े स्तर का सिनेमाई इवेंट बनने जा रही है. अब फैंस को इसकी रिलीज डेट और अगले अपडेट का बेसब्री से इंतजार है.
20 मई को एनटीआर के जन्मदिन के खास मौके पर फिल्म की झलक जारी की गई. इस वीडियो ने रिलीज होते ही यह साबित कर दिया कि फिल्म बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही है. एनटीआर का इंटेंस लुक और प्रशांत नील के शानदार डायरेक्शन ने दर्शकों को फिल्म के लिए और ज्यादा उत्साहित कर दिया है. इसकी पहली झलक को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला है. फैंस ने इसे अभी से सुपरहिट बता दिया है.
About the Author
Pranjul SinghSub-Editor
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
New Delhi,Delhi











