ISRO के सैटेलाइट ने दिखाई ऐसी तस्वीरें, दिल में पड़ जाएगी ठंडक, सबसे बड़ी टेंशन होगी दूर

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन ने बेहद अच्छी खबर दी है. इसरो के सैटेलाइट ने मॉनसून की काफी सुखद तस्वीरें दिखाई हैं. इन्हें देखकर पिछले कुछ दिनों से चली आ रही सबसे बड़ी टेंशन दूर हो जाएगी. सैटेलाइट की तस्वीरों ने मॉनसून की जबर्दस्त वापसी दिखाई है, ऐसे में 125 साल में 5वें सबसे ज्यादा सूखे रहे जून की भरपाई होने की संभावना है.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बुधवार को सैटेलाइट से ली गई तस्वीरें जारी की हैं. इनमें साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि अब उत्तर भारत में मानसून के घने बादल बहुत तेजी से फैल रहे हैं. देखा जा रहा है कि जुलाई की शुरुआत में अब मानसून जोर पकड़ रहा है और आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की ओर से इशारा कर रहा है.

ISRO की INSAT-3DS सैटेलाइट की इंफ्रारेड तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि मध्य भारत से लेकर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों (इंडो-गंगेटिक प्लेन) तक घने बादल छाए हुए हैं. बंगाल की खाड़ी से मौसम के बड़े बदलाव आ रहे हैं जिससे मानसून एकाएक सक्रिय हो गया है.

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों जगह से नमी भरी हवाएं उत्तर भारत की ओर आ बढ़ रही हैं और यहां बादलों से बूंदों के रूप में बरस रही हैं.

इसके अलावा देखा भी जा रहा है कि इन बादलों की वजह से उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में अच्छी बारिश हो रही है. 2 जुलाई को दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में भी बारिश की शुरुआत हो चुकी है. आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे.

सैटेलाइट तस्वीरों में इस हफ्ते लगभग 1500 किलोमीटर लंबी लगातार बारिश वाली बादलों की पट्टी दिखी जो पश्चिम बंगाल से लेकर जम्मू-कश्मीर तक फैली हुई थी. यह बताता है कि
बादल बिखरे हुए नहीं हैं, बल्कि एक लंबी कतार में जुड़े हुए हैं और अगर एक बार मॉनूसन की बारिश शुरू होती है तो फिर वह छिटपुट नहीं होगी बल्कि लगातार और मूसलाधार होगी.

इसका फायदा जमीन, खेत, किसान और मौसम को होगा. गर्मी से राहत मिलेगी और सूखे की आशंकाओं पर भी विराम लगेगा.

इसरो के उपग्रह की तस्वीरों से पता चला है कि 1 जुलाई को मानसून पश्चिम उत्तर प्रदेश और पूर्वी हरियाणा के कई इलाकों में पहुंच चुका है. दिल्ली-NCR, चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब के बाकी हिस्सों में मानसून बुधवार रात से गुरुवार दोपहर तक पहुंच गया है और यहां गुरुवार सुबह बारिश भी देखने को मिली है.

लिहाजा अब अल नीनो के असर से घबराने की जरूरत नहीं है. इन तस्वीरों से साफ है कि मौसम अब राहत देने के मूड़ में है और जुलाई में जून की भरपाई हो सकती है.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति