FIFA विश्व कप में जापानी फैंस ने स्टेडियम साफ कर दुनिया को सिखाया तहजीब का पाठ
Last Updated:June 15, 2026, 07:05 IST
फीफा विश्व कप 2026 में जापान का पहला मुकाबला नीदरलैंड्स के साथ हुआ. ग्रुप F में खेले गए इस रोमांचक टक्कर में दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर रही. हालांकि, ये मैच ड्रॉ रहा लेकिन डालास में अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचे जापानी फैंस ने पूरी दुनिया का दिल जीत लिया. जापान के समर्थकों को मैच के बाद स्टेडियम के कचरे को साफ करते हुए देखा गया जो अब वायरल हो रहा है.
फीफा विश्व कप 2026 में जापान और नीदरलैंड के बीच खेला गया मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा. हालांकि, जापान को बेशक जीत नहीं मिली, लेकिन स्टेडियम में मैच देखने आए उसके सपोर्टर ने जरूर पूरी दुनिया का दिल जीत लिया. दरअसल, मैच खत्म होने के बाद जापानी फैंस ने स्टैंड की सफाई करते हुए दिखे, जिसके कारण उन्होंने वैश्विक स्तर पर तारीफ बटोरी है.
जापान और नीदरलैंड्स का ये मुकाबला डलास स्टेडियम में खेला गया था. मैच खत्म होने के बाद स्टेडियम के स्टैंड में भारी मात्रा में कचरा इकट्ठा हो गया था. ऐसे में जब मैच खत्म हुआ तो बड़ी संख्या में जापानी फैंस स्टेडियम में ही रुक गए और पूरी तरह से खाली होने के बाद उन्होंने मिलकर सभी कचरे को साफ किया. जापानी फैंस के कचरा साफ करते हुए फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
हालांकि मैच ने खुद दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया, लेकिन ऑनलाइन कई फैंस अंतिम सीटी बजने के बाद हुए वाक्ये से समान रूप से प्रभावित दिखे. जापान की जर्सी पहने समर्थक स्टैंड में पीछे ही रुक गए और स्टेडियम छोड़ने से पहले बोतलें, खाने के रैपर और अन्य कचरा इकट्ठा करने लगे. ये तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गईं, जिससे दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसकों से उन्हें खूब सराहना मिली.
Add News18 as
Preferred Source on Google
ऐसा पहली बार नहीं है जब जापान के समर्थकों ने स्टेडियम की सफाई की है. जापानी फैंस के लिए यह केवल उस परंपरा का एक और उदाहरण था जिसका वे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में सालों से पालन करते आ रहे हैं. उनके इस कदम ने दुनिया भर का ध्यान आकर्षित किया और कई फैंस व मीडिया संस्थानों ने उनके द्वारा पेश की गई इस मिसाल की जमकर तारीफ की.
हैरान करने वाली बात ये है कि जापानी फैंस को उन मैचों में भी स्टेडियमों की सफाई करते देखा गया था जिनमें उनकी अपनी टीम शामिल नहीं थी, जिसमें मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच खेला गया उद्घाटन मैच भी शामिल था.
वहीं मुकाबले की बात करें तो जापान ने ग्रुप F के अपने शुरुआती मैच में नीदरलैंड के खिलाफ 2-2 से रोमांचक ड्रॉ खेला. वर्जिल वैन डाइक और क्रिसेंसियो समरविले के गोलों ने डच टीम को दो बार आगे कर दिया था, लेकिन जापान ने दोनों ही मौकों पर जोरदार वापसी की, जिसमें दाइची कमाडा ने 88वें मिनट में शानदार हेडर के जरिए बराबरी का गोल दागा.











