45 दिन में बनी वो सस्पेंस थ्रिलर फिल्म, छा गई सिनेमाघरों में, क्लाइमैक्स देख हिल गया दिमाग

Last Updated:May 20, 2026, 10:59 IST

Bollywood Most Suspense Thriller Movies : बॉलीवुड में मिस्ट्री-थ्रिलर और सस्पेंस फिल्मों का हमेशा से अलग दर्शक वर्ग रहा है. समय-समय पर ऐसी फिल्में बनती रही हैं. 1966 की तीसरी मंजिल, 1973 की ‘धुंध’ फिल्म आज भी दिल-दिमाग में सिहरन पैदा कर देती हैं. 11 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर ऐसी ही एक फिल्म रिलीज हुई थी जिसकी स्टोरी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. जाने-अनजाने में हुए मर्डर के सबूतों को इतनी बारीकी से छिपाया जाता है कि पूरी पुलिस फोर्स कातिल को नहीं पकड़ पाती है. कातिल पुलिस के सामने घूमता है लेकिन चाहकर भी उसे नहीं पकड़ पाती. फिल्म का क्लाइमैक्स दिमाग घुमा देने वाला था. फिल्म के सभी गाने फ्लॉप थे. इस फिल्म का नाम बच्चे-बच्चे की जुबान पर रट गया. फिल्म के डायलॉग-दृश्य याद हो गए. यह फिल्म कौन सी थी, आइये जानते हैं….

क्या आपने कोई ऐसी फिल्म देखी है जिसमें ‘कातिल’ से ही हमदर्दी हो जाए. पुरानी बॉलीवुड फिल्मों में कत्ल हो जाता था और कातिल का पता अंत में चलता था. 2015 में एक ऐसी फिल्म आई जिसमें शुरुआत में ही एक मर्डर हो जाता है. मर्डर के बाद सबूतों को इतनी बारीकी से छिपाया जाता है कि पूरी पुलिस फोर्स पीछे पड़ जाती है लेकिन कातिल को नहीं पकड़ पाती है. पुलिस मर्डर मिस्ट्री को लास्ट तक सॉल्व नहीं कर पाती. कातिल पुलिस के सामने ही घूमता रहता है. और तो और पुलिस कातिल को जानती है लेकिन पकड़ नहीं पाती. हम बात कर रहे हैं 31 जुलाई 2015 में रिलीज ‘दृश्यम’ फिल्म की. दृश्यम फिल्म की कहानी शुरू से लेकर लास्ट तक दर्शकों को बांधे रखती है. थिएटर से निकलने के बाद भी मूवी दर्शकों के दिल-दिमाग में छाई रहती है.

‘दृश्यम’ फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, इशिता दत्ता, श्रिया सरन, मृणाल जाधव, कमलेश सावंत और रजत कपूर नजर आए थे. फिल्म का निर्देशन निशिकांत कामत ने किया था जिन्होंने ‘मुंबई मेरी जान’ ‘फोर्स’ जैसी फिल्मों का डायरेक्शन किया है. ‘दृश्यम’ फिल्म को जीतू जोसेफ ने लिखा था. प्रोड्यूसर कुमार पाठक, अभिषेक पाठक और अजित अंधारे थे. म्यूजिक विशाल भारद्वाज का था.

वैसे तो फिल्म में कुल 4 गाने थे लेकिन हर सॉन्ग फ्लॉप था. कहानी इतनी दमदार थी कि गानों की गुंजाइश थी ही नहीं. फिल्म को 2200 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था. ‘दृश्यम’ फिल्म 2013 में आई एक ब्लॉकबस्टर मलयालम फिल्म का रीमेक थी. मोहनलाल उस फिल्म के हीरो थे. मलयालम में बनी ‘दृश्यम’ फिल्म का रीमेक कई भाषाओं में बनाया गया. श्रीलंका में भी इस फिल्म का रीमेक बनाया गया. यहां तक कि चीन में इस फिल्म का रीमेक ‘शीप विदआउट शेफर्ड’ नाम से बनाया गया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दृश्यम को आईएमडीबी पर 8.2 की रेटिंग मिली हुई है. 2014 में ‘दृश्यम’ फिल्म के रीमेक का प्लान किया गया. डायरेक्टर निशिकांत कामत ने सबसे पहले सैफ अली से संपर्क किया था. फिर अजय देवगन को फाइनल किया गया. अजय देवगन की शर्त के मुताबिक ‘दृश्यम’ फिल्म की शूटिंग सिर्फ 90 दिन में की गई थी.

फिल्म में अजय देवगन ने विजय सालगांवकर का कालजयी कैरेक्टर निभाया जो कि कहानी के मुताबिक चौथी फेल है. दिमाग का इतना शातिर है कि पुलिस उसे पकड़ नहीं पाती. वहीं, तब्बू ने आईजी मीणा देशमुख का पावरफुल किरदार निभाया था. अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी का किरदार इशिता दत्ता ने निभाया था. इशिता दत्ता बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस तनु श्री दत्ता की छोटी बहन हैं. वत्सल सेठ उनके पति हैं.

जब ‘दृश्यम’ फिल्म के रीमेक की घोषणा की गई और जब इसका पता एकता कपूर को चला तो उन्होंने राइटर-मलयालम मूवी मेकर्स जीतू जोसेफ को लीगल नोटिस भेजा था. एकता का कहना था कि ‘दृश्यम’ फिल्म की स्टोरी जापानी उपन्यास ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ से ली गई है. इसके राइट्स उनके पास हैं. हालांकि जीतू जोसेफ ने इन आरोपों का खंडन किया और कहा कि उन्होंने फिल्म की कहानी मूल रूप से लिखी है. बाद में यह मामला हल कर लिया गया. दिलचस्प बात यह है कि ‘दृश्यम’ फिल्म के कई सीन-स्टोरी जापानी उपन्यास ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ से मिलते-जुलते हैं.

‘दृश्यम’ फिल्म का सत्संग वाला सीन बहुत चर्चा में रहा. इसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब मीम्स-जोक्स बनाए गए. 2 अक्टूबर को विजय पणजी सत्संग में गया था. उन्होंने पाव भाजी खाई. तीन अक्टूबर को फिल्म देखकर वापस आ गए. फिल्म का यह सीक्वेंस खूब पॉप्युलर हुआ. 2 अक्टूबर को क्या हुआ था? इस सवाल का जवाब जानने के कई मीम्स आज भी बनाए जाते हैं.

‘दृश्यम’ फिल्म का बजट करीब 62 करोड़ रुपये थे. मूवी ने वर्ल्डवाइड 110 करोड़ का कलेक्शन किया था. यह एक हिट फिल्म साबित हुई थी. ‘दृश्यम’ फिल्म का दूसरा पार्ट 18 नवंबर 2022 में रिलीज हुआ था. इसमें तब्बू के अलावा अक्षय खन्ना ने दमदार एक्टिंग की थी. मजेदार बात यह है कि दूसरे पार्ट में भी पुलिस सैम के कातिल को नहीं पकड़ पाई थी. अब दृश्यम 3 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मूवी का तीसरा पार्ट 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होने की संभावना है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति