बिना मतलब दबाव ले लिया था…पाकिस्तान को रौंदने के बाद हरमनप्रीत ने मानी गलती
Last Updated:June 14, 2026, 23:50 IST
भारत और पाकिस्तान के बीच जिस दमदार मुकाबले की उम्मीद की जा रही थी वो एकतरफा निकला. हरमनप्रीत कौर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बना डाले. इसके बाद दीप्ति शर्मा की घातक गेंदबाजी ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी को तार-तार कर दिया. पूरी टीम 106 रन पर सिमट गई. हरमन ने मैच के बाद कहा हमने शुरुआत में बिना मतलब ही दबाव ले लिया था.
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान को हराने के बाद मानी दवाब की बात
नई दिल्ली. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने आईसीसी टी20 विश्व कप के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 64 रन की आसान जीत के बाद खुशी जताई. उन्होंने तमाम क्रिकेट फैंस को टीम का समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया. हरमन ने मैच के बाद इस बात का भी खुलासा किया कि पाकिस्तान के खिलाफ कौन सी रणनिति काम आई. उन्होंने कहा कि टीम ने शुरुआत में अपने ऊपर गैरजरूरी दबाव डाल दिया था लेकिन बहुत जल्दी इससे निकल गई.
भारत के 171 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान दीप्ति शर्मा (10 रन पर पांच विकेट) की घातक गेंदबाजी के आगे 17 ओवर में 106 रन पर सिमट गई. बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी (21 रन पर तीन विकेट) और शेफाली वर्मा (22 रन पर एक विकेट) ने भी दीप्ति का अच्छा साथ निभाया. स्मृति मंधाना ने दो जीवनदान का फायदा उठाते हुए 44 गेंद में नौ चौकों और दो छक्कों से 68 रन की पारी खेल डाली. उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ तीसरे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी की. भारत ने छह विकेट पर 170 रन बनाए जो टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ उसका सर्वोच्च स्कोर है. ऋचा घोष ने अंत में 17 गेंद में पांच चौकों और एक छक्के से 34 रन की पारी खेली.
It’s all blue in Edgbaston
We are away in the mission #T20WorldCup in fine fashion ️
हरमनप्रीत ने मैच के बाद स्मृति और दीप्ति की सराहना करते हुए कहा, ‘‘जब भी हमें जरूरत होती है वे टीम का हौसला बढ़ाने के लिए हमेशा मौजूद रहती हैं. पिच ठीक-ठाक थी. शुरुआत में हमने बिना वजह खुद पर दबाव बना लिया था. जब स्मृति और मैं बल्लेबाजी कर रहे थे तो हमने खेल को कंट्रोल करने की कोशिश की.’’
ऋचा के उन्होंने कहा, ‘‘अगर यह मेरे हाथ में होता तो मैं उसे पहली ही गेंद पर भेजना पसंद करती. उसकी एक भूमिका है और वह अच्छा कर रही है.’’
About the Author
विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
New Delhi,Delhi










