राहुल द्रविड़ की वजह से वीरेंद्र सहवाग वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से चूक गए थे
Last Updated:June 15, 2026, 05:01 IST
पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने अपनी संयम भरी पारी से भारतीय टीम को कई बार मुश्किल से निकाला था. उनकी संभलकर खेलने की सलाह ने वीरेंद्र सहवाग से वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का मौका छीन लिया था. मुंबई में श्रीलंका के खिलाफ 2009 में वो द्रविड़ की बात मानकर तीसरी ट्रिपल सेंचुरी लगाने से चूक गए थे.
राहुल द्रविड़ की सलाह मानकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से चूक गए थे वीरेंद्र सहवाग
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने टेस्ट क्रिकेट में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए इस फॉर्मेट को खेलने का तरीका ही बदल दिया. भारत की तरफ से सबसे पहले टेस्ट में ट्रिपल सेंचुरी लगाने वाले इस धुरंधर ने दो बार ये कमाल किया. तीसरी बाद इस फॉर्मेट में तिहरा शतक लगाकर इतिहास रचने के करीब थे लेकिन चूक गए. उन्होंने बताया था कि वो इस कमाल को कर सकते थे लेकिन पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ की सलाह मानकर गलती कर दी.
दाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज के नाम पहले ही टेस्ट में तिहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बनने का रिकॉर्ड है. वे दुनिया के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने दो बार यह कारनामा किया है. मुंबई में श्रीलंका के खिलाफ 2009 में सहवाग अपने टेस्ट करियर की तीसरी ट्रिपल सेंचुरी बनाने के करीब थे. उन्होंने दूसरे दिन के खेल में टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था. सहवाग ने एक ही दिन में 284 रन ठोक दिए.
दिन का खेल खत्म होने से कुछ ओवर पहले राहुल द्रविड़ ने उन्हें संभलकर खेलने कहा. उनका कहना था दिन का खेल खत्म हो रहा है जोखिम लेने की जरूरत नहीं है. अगली सुबह आकर आराम से 300 रन पूरे कर सकते हो. सहवाग ने एक टीवी शो में बताया कि उन्होंने द्रविड़ की सलाह मानी और बचे हुए ओवर निकालने का फैसला किया. दिन का खेल खत्म होने तक दोनों नाबाद रहे. द्रविड़ ने सहवाग से कहा था आज विकेट बचाकर खेलो अगले दिन आकर नए सिरे से शुरुआत करो. तुम्हारे पास 400 रन बनाने का भी मौका होगा.
सहवाग ने बताया कि वे उम्मीद के साथ अपने कमरे में लौटे अच्छा खाना खाया और चैन से सो गए. उन्हें पूरा भरोसा था कि तिहरा शतक बन जाएगा. अगली सुबह सिर्फ 9 रन और बनाकर सहवाग आउट हो गए. 254 गेंद में उन्होंने 293 रन बनाए. उनकी इस पारी में 40 चौके और 7 छक्के शामिल थे. मुरलीधरन ने उन्हें अपनी ही बॉल पर कैच कर इतिहास रचने से रोक दिया. सहवाग ने बाद में माना कि उन्हें दूसरे दिन के आखिरी ओवरों में अपनी स्वाभाविक आक्रामकता जारी रखनी चाहिए थी. उन्होंने ये भी कहा कि वो आउट होने के बाद द्रविड़ को सलाह देने की वजह से जमकर कोस रहे थे और गालियां भी दी थी. हालांकि ये मजाकिया तौर पर दी गई थी.
About the Author
विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
New Delhi,Delhi










