Eng vs NZ: स्टोक्स बाहर, इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट की प्लेइंग XI का किया ऐलान

होमखेलक्रिकेट

Eng vs NZ: स्टोक्स बाहर, इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट की प्लेइंग XI का किया ऐलान

Last Updated:June 15, 2026, 21:07 IST

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. कप्तान बेन स्टोक्स को नाइट क्लब विवाद के बाद टीम से बाहर रखा गया है. जो रूट कप्तानी करते नजर आएंगे. जॉर्डन कॉक्स और सनी बेकर टेस्ट डेब्यू करेंगे.

बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर, इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का ऐलान

नई दिल्ली. इंग्लैंड ने लंदन के द केनिंग्टन ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव किया है. टीम के कप्तान बेन स्टोक्स को जगह नहीं दी गई है. सीरीज के पहले मैच के बाद नाइटक्लब विवाद के चलते उनका नाम सुर्खियों में बना हुआ है. 17 जून से ये मैच खेला जाना है. जॉर्डन कॉक्स और सनी बेकर इस मैच से अपना टेस्ट डेब्यू करेंगे. तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और मैट फिशर की वापसी हुई है.

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) पहले ही स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को टीम प्रोटोकॉल के कथित उल्लंघन की जांच पूरी होने तक चयन से बाहर कर चुका है. इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ 115 रन से जीत दर्ज की थी. टीम के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट कप्तान को कप्तान बनाया गया है. इंग्लैंड तीन मैचों की सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा.

प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में जीत दर्ज करने वाली टीम में चार बदलाव किए हैं. जॉर्डन कॉक्स और सनी बेकर टेस्ट डेब्यू करेंगे, जबकि जोफ्रा आर्चर और मैट फिशर टीम में वापसी कर रहे हैं. आर्चर चोट के बाद टीम में वापस लौट रहे हैं. इंग्लैंड को उम्मीद है कि उनकी तेज गेंदबाजी टीम के आक्रमण में नया जोश भर सकती है. फिशर 2022 में कैरेबियाई दौरे पर डेब्यू के बाद पहली बार टेस्ट खेलेंगे. यॉर्कशायर के इस तेज गेंदबाज को ओली रॉबिन्सन की जगह टीम में शामिल किया गया है.


बेकर का चयन इंग्लैंड की तेज गेंदबाजों पर भरोसा दिखाता है. सरे के इस तेज गेंदबाज के साथ आर्चर, जोश टंग और फिशर मिलकर चार तेज गेंदबाजों की यूनिट बनाएंगे. मेजबान टीम ने इस मैच के लिए कोई मुख्य स्पिनर नहीं चुना है. कॉक्स को कई बार टेस्ट डेब्यू का मौका मिलते-मिलते रह गया था. चोटों ने उनके करियर को प्रभावित किया. 2024 में उन्हें दाहिने हाथ के अंगूठे में फ्रैक्चर और 2025 में पेट की मांसपेशियों में चोट लगी थी, जिससे उनका अंतरराष्ट्रीय डेब्यू टल गया था.

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम:

जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, सनी बेकर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैट फिशर, एमिलियो गे, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जोश टंग

About the Author

Viplove Kumar

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति