150Kmph की रफ्तार से बॉल डालने वाले को पहली बार टीम इंडिया A में मौका-रिपोर्ट

होमखेलक्रिकेट

150Kmph की रफ्तार से बॉल डालने वाले को पहली बार टीम इंडिया A में मौका-रिपोर्ट

Last Updated:June 15, 2026, 22:19 IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपनी तेज रफ्तार से सबका ध्यान खींचने वाले अशोक शर्मा को श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज के लिए चुना गया है.खबरों के मुताबिक उनको चोटिल हुए युधवीर सिंह की जगह इंडिया ए टीम में जगह मिली है. 16 जून को अशोक श्रीलंका रवाना होंगे.

अशोक शर्मा का ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए में सलेक्शन- रिपोर्ट

नई दिल्ली. राजस्थान से गुजरात के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने का फैसला लेने के एक दिन बाद ही तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को बीसीसीआई से खुशखबरी मिली. TOI के मुताबिक श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज के लिए उनको इंडिया ए टीम में जगह दी गई है. 23 साल के इस पेसर ने चोटिल युधवीर सिंह की जगह टीम में शामिल किया गया है. अशोक मंगलवार सुबह कोलंबो के लिए रवाना होंगे. फिर डांबुला में टीम से जुड़ेंगे. इंडिया ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच ट्राई सीरीज खेली जा रही है.

तिलक वर्मा की कप्तानी में इंडिया ए को सोमवार को मेजबान टीम के खिलाफ करीबी हार का सामना करना पड़ा. अब टीम 17 जून को अफगानिस्तान ए के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में उतरेगी. अशोक ने आईपीएल के दौरान अपनी तेज रफ्तार से सबका ध्यान खींचा था. उन्होंने छह मैचों में छह विकेट लिए और गुजरात टाइटंस के मैनेजमेंट ने उन्हें काफी पसंद किया. उन्हें नीलामी में 90 लाख रुपये में खरीदा था.

अशोक की 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं. कमाल की बात यह है कि उसी एक्शन से 115 किमी प्रति घंटे की स्लोअर डिलीवरी डालने की क्षमता भी रखते हैं. यह युवा तेज गेंदबाज अपनी तेज रफ्तार के चलते पहली बार सुर्खियों में आया था. उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा और 22 विकेट लेकर टूर्नामेंट के सबसे सफल गेंदबाज बने.

अशोक को 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 55 लाख रुपये में अपना पहला आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट दिया था. बाद में उन्हें रिलीज कर दिया गया. अशोक राजस्थान रॉयल्स के साथ एक सीजन नेट बॉलर के तौर पर रहे. 2025 की मेगा नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा. बिना कोई मैच खिलाए रिलीज कर दिया.

About the Author

Viplove Kumar

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति