Bigg Boss 19 Written Update Day 40: अमाल-अभिषेक के बीच फाइट, बिग बॉस ने टास्क किया रद्द, फरहाना को फिर बनाया कैप्टन

मुंबई. Bigg Boss 19 Written Update Day 40: ‘बिग बॉस 19’ के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत लंच टाइम से शुरू होती है. अमाल, नीलम और बशीर कैप्टेंसी टास्क के लिए प्लानिंग करते हैं. वहीं, जिशान, अभिषेक और अश्नूर के साथ बात करते हैं. अभिषेक, अमाल और उनके ग्रुप के बुराई करते हैं. दूसरी तरफ, तान्या भी अमाल से कहती हैं कि जिशान पहले से ही अश्नूर को जानती हैं. एक तरफ, गौरव, कुनिका सदानंद से सबको एक-एक लाइन में डिस्क्राइब करने को बोलते हैं. वह तान्या, बशीर और कई लोगों के बारे में बोलती हैं.

फिर बशीर और जिशान एक कौने में बैठकर अमाल के बिहेवियर के बारे में बात करते हैं. फिर बिग बॉस कैप्टेंसी टास्क के अगले राउंड की अनाउंसमेंट करते हैं और केयरटेकर जिशान कादरी को बनाते हैं. जिशान अपसेट होते हैं. इस राउंड में तान्या जीतती हैं. तान्या ने नेहल के नाम का अंडा डायनासोर को खिलाया. अगले राउंड के लिए नेहल केयरटेकर बनती हैं.

इस राउंड में फरहाना भट्ट जीतती हैं. नेहल दोस्ती का हवाला देते हुए तान्या के नाम का अंडा डायनासोर को खिलाने को कहती हैं. फरहाना ऐसा ही करती हैं. तान्या भी कैप्टेन बनने की रेस से बाहर हो जाती हैं. अगले राउंड में अश्नूर कौर केयर टेकर बनती हैं. केज में अमाल और अभिषेक के बीच इतनी तगड़ी बहस होती हैं कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू होती है. केज में बंद सभी लोग बीच-बचाव करते हैं. बाहर फरहाना और अश्नूर की बहस होती है. अमाल और अभिषेक दोनों एक-दूसरे पर हाथ लगाने का आरोप लगाते हैं.

View this post on Instagram

कुनिका सदानंद और अमाल मलिक के बीच लड़ाई

अमाल मलिक गुस्सा होते हैं. दोनों बिग बॉस से एक-दूसरे को बाहर निकालने की बात करते हैं. अश्नूर बिग बॉस से कन्फेशन रूम में बुलाने की बात करती हैं. इस बीच कैप्टेंसी टास्क रुक गया. कुनिका अभिषेक की साइड लेती हैं जबकि बशीर अमाल की साइड लेते हैं. फिर अमाल, कुनिका पर सवाल उठाते हैं. इस दौरान दोनों के बीच तगड़ी बहस होती है. दोनों एक-दूसरे की फैमिली को लेकर कमेंट करते हैं. अमाल कहते हैं कि 40 साल से काम नहीं है और यहां आकर बोल रही हैं. जबकि कुनिका अमाल की फैमिली पर कमेंट करती हैं.

इसके बाद कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल पर चिल्लाती हैं कि उन्होंने चाय बनाने वाला पैन नहीं धोया. तान्या पैन नहीं धोती, लेकिन नीलम गिरी जाकर पैन धोती हैं और उसके बाद कुनिका चाय बनाती हैं. अश्नूर खुद से इनिशिएट करती हैं. सब लोग टास्क करने जाते हैं. अश्नूर घरवालों से कहती हैं बिग बॉस आगे कुछ नहीं कहेंगे, तो माइक उतार देंगे. बिग बॉस इससे नाराज होते हैं और टास्क को बीच में ही रोक देते हैं. घरवालों को डांटते हैं.

फरहाना भट्ट को बिग बॉस ने बनाया कैप्टन

बिग बॉस कहते हैं कि बिग बॉस के इतिहास में आजतक कभी ऐसा नहीं हुआ है कि कंटेस्टेंट्स ने फुटेज देखने की मांग की हो. कन्फेशन रूम की डिमांड करते हैं. बिग बॉस कैप्टेंसी टास्क रद्द करते हैं और फरहाना को दोबारा कैप्टन बना देते हैं. इसके बाद गौरव खन्ना और मृदुल तिवारी दुख जताते हैं. अमाल और शहबाज कैमरा के सामने बिग बॉस से माफी मांगते हैं.

अभिषेक ने बिग बॉस से दोबारा टास्क करवाने की अपील की

वहीं, अभिषेक बजाज बिग बॉस से टास्क को दोबारा अपील करने के लिए कहते हैं. फिर अभिषेक तान्या और नीलम को बिग बॉस से अपील करने के लिए बोलते हैं. दोनों मना कर देती हैं. तान्या, अमाल से चिकन रोटी खाने के लिए कहती हैं. बशीर, तान्या की तारीफ करती हैं. अभिषेक, अश्नूर पूरे घटनाक्रम की वजह बताते हैं.

View this post on Instagram

गौरव खन्ना ने फरहाना के कैप्टन बनने पर जताई नाराजगी

गौरव खन्ना, कुनिका, नेहल, मृदुल समेत कई लोगों के सामने फरहाना की कैप्टेंसी पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि वह फरहाना से अच्छे कैप्टन हो सकते हैं. वहीं, तान्या, जिशान से कहती हैं कि वह अमाल और शहबाज के साथ बने बॉन्ड और रिश्ते को लेकर डाउट जताती हैं. वह कहती हैं कि इस गेम में रिश्ते को लेकर साथ नहीं चल सकते. जिशान कहते हैं कि अमाल, शहबाज से प्रभावित हुए. दोनों अमाल-शहबाज का अलग ग्रुप बताते हैं.

41वें दिन की शुरुआत

41वें दिन की शुरुआत ‘इश्क कमीना’ गाने से होती है. नीलम जबरदस्ती अमाल से गले मिलती हैं. फिर प्रणित जाकर फरहाना से शिकायत करते हैं कि शहबाज ने मेल वॉशरूम साफ नहीं किया. फिर फरहाना शहबाज को बोलती हैं, लेकिन शहबाज मना करती हैं. शहबाज प्रणित को शिकायत करने के लिए तंज कसते हैं. वहीं, फरहाना जिशान से बात करती हैं. खुद को ग्रुप का हिस्सा बताती हैं, जबकि जिशान मना करती हैं. जिशान, फरहाना को अहसान फरामोश कहते हैं.

प्रणित ने अमाल और शहबाज को किया रोस्ट

शहबाज, बशीर से मजे लेते हैं. वह बशीर से कहते हैं कि तान्या के चक्कर में मत पड़ना वरना साड़ियां खरीदते रह जाओगे. अमाल और तान्या मजाक करते हैं. बिग बॉस घर में केक मंगवाते हैं. फरहाना और तान्या की नोंकझोंक होती है. प्रणित तान्या और शहबाज को रोस्ट करते हैं. वह अमाल को भी अभिषेक से फाइट करने के लिए रोस्ट करते हैं.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति