पॉलिटिक्स नहीं, कुकिंग से छाए विधायक प्रदीप चौधरी, किचन में खाना बनाने का वीडियो वायरल

Last Updated:March 11, 2026, 12:06 IST

Viral Video: बुलंदशहर सदर सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रदीप चौधरी बड़ी सहजता के साथ किचन में खड़े होकर सब्जी बनाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि विधायक पूरे सादे अंदाज में कढ़ाई में सब्जी बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

प्रदीप चौधरी का वीडियो वायरल.

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक अलग ही तस्वीर सामने आई है. यहां सत्ता के गलियारों से निकलकर सादगी की मिसाल पेश करते नजर आए सदर विधायक प्रदीप चौधरी. दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर विधायक का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. उसमें वह किचन में खुद खाना बनाते दिखाई दे रहे. उनकी सादगी को देखकर हर किसी ने तारीफ की.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रदीप चौधरी बड़ी सहजता के साथ किचन में खड़े होकर सब्जी बनाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि विधायक पूरे सादे अंदाज में कढ़ाई में सब्जी बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं. पूरी तल्लीनता के साथ खाना तैयार कर रहे हैं. बताया जा रहा कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है.

सोशल मीडिया यूजर्स विधायक की सादगी और सरल जीवनशैली की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई लोग इसे जनप्रतिनिधि की आम आदमी जैसी जीवनशैली से जोड़कर देख रहे. स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां सत्ताधारी विधायक के साथ लाव लश्कर लोग और सेवादार लगे रहते हैं. वहां सत्ता में होने के बावजूद इस तरह की सादगी कम ही देखने को मिलती है. इसलिए विधायक का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है.

गौरतलब है कि प्रदीप चौधरी बुलंदशहर सदर सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं. क्षेत्र में लगभग 20 सालों से राजनीति में सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में जाने जाते हैं.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Bulandshahr,Uttar Pradesh

First Published :

March 11, 2026, 12:06 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति