फाइनल में पहुंची वैभव सूर्यवंशी की टीम, दलीप ट्रॉफी जीतने से अब कौन रोकेगा?

होमखेलक्रिकेट

फाइनल में पहुंची वैभव सूर्यवंशी की टीम, दलीप ट्रॉफी जीतने से अब कौन रोकेगा?

Last Updated:September 01, 2026, 16:32 IST

East Zone vs Central Zone Duleep Trophy Final: सितारों से सजी सेंट्रल जोन को हराते हुए ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में 13 साल बाद धमाकेदार एंट्री मारी है. बेंगलुरु में खेले गए सेमीफाइनल-1 के तीसरे ही दिन ईस्ट जोन ने 159 रन के लक्ष्य को छह विकेट खोकर हासिल कर लिया. ईस्ट जोन का फाइनल में मुकाबला नॉर्थ जोन और साउथ जोन के बीच जारी दूसरे सेमीफाइनल के विनर से होगा.

ईस्ट जोन की टीम दलीप ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच गई

बेंगलुरु: ईशान किशन की कप्तानी और वैभव सूर्यवंशी की उपकप्तानी में ईस्ट जोन की टीम दलीप ट्रॉफी के फाइनल में 13 साल बाद पहुंची है. बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड में खेले गए पहले सेमीफाइनल के तीसरे ही दिन ईस्ट जोन ने डिफेंडिंग चैंपियन सेंट्रल जोन को चार विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई. फाइनल में ईस्ट जोन का मुकाबला नॉर्थ जोन और साउथ जोन के बीच जारी दूसरे सेमीफाइनल के विनर से होगा.

कैसे जीती ईस्ट जोन?
अपनी पहली पारी में दोनों ही टीम ने 266 रन बनाए थे, इसके बाद ईस्ट जोन ने सेंट्रल जोन को दूसरी पारी में सिर्फ 158 रन पर समेटते हुए, बड़ी आसानी से 159 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया. सीनियर पेसर मोहम्मद शमी ने चौका मारकर ईस्ट जोन को फाइनल में पहुंचाया. सितारों से सजी सेंट्रल जोन की टीम टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन थी, लेकिन रजत पाटीदार की कप्तानी वाली ये टीम सेमीफाइनल में न तो अच्छी बल्लेबाजी कर पाई और न ही उसके बॉलर्स ने प्रभावित किया.

शमी-मुकेश और वैभव रहे जीत के हीरो
ईस्ट जोन की इस जीत में मुकेश कुमार और मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी ने अहम रोल अदा किया. जिनकी तूफानी गेंदबाजी के आगे सेंट्रल जोन के सारे स्टार बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए. पहली पारी में तीन और दूसरी पारी में चार विकेट लेने वाले मुकेश कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया. मोहम्मद शमी ने पहली पारी में दो तो दूसरी पारी में तीन विकेट लिए.

वैभव का बल्ला दोनों पारियों में गरजा
15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पहली पारी में 92 रन तो दूसरी पारी में 40 रन बनाए. अगर वह पहली पारी में शतक बना जाते तो दलीप ट्रॉफी में सबसे सेंचुरी बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बनकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देते हालांकि 15 साल 157 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाकर वह सबसे कम उम्र में दलीप ट्रॉफी में फिफ्टी ठोकने का रिकॉर्ड बना चुके हैं.

About the Author

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 01, 2026, 16:32 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति