‘जब खाली हाथ थे तो मांगा, अब मिला तो संभालना मुश्किल’, अमिताभ ने कही बड़ी बात

Last Updated:November 14, 2026, 12:56 IST

Amitabh Bachchan New Post: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की बातें अकसर जिंदगी के किसी न किसी पहलू पर सोचने को मजबूर कर देती हैं. कभी उनके शब्द रिश्तों की हकीकत बयां करते हैं तो कभी इंसान की इच्छाओं का आईना बन जाते हैं. इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही लिखा है, जिसे पढ़कर आप अपनी जिंदगी के कई फैसलों और ख्वाहिशों के बारे में सोचने लगेंगे.

ख़बरें फटाफट

अमिताभ बच्चन का पोस्ट वायरल हो रहा है. फोटो साभार-srbachchan/tumblr

नई दिल्ली. मेगास्टार अमिताभ बच्चन अकसर अपने सोशल मीडिया के जरिए जिंदगी, रहस्यों और समय के बीतने से जुड़े विचार शेयर करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने जिंदगी की विडंबना पर एक गहरी बात की. मेगास्टार ने जिंदगी की अनिश्चितता पर बात करते हुए कहा कि जब इंसान के पास कुछ नहीं होता तो वो और ज्यादा पाने की चाह रखता है लेकिन जब आखिरकार उसे सब कुछ मिल जाता है तो उसे संभालना मुश्किल हो जाता है.

अभिनेता ने सोशल मीडिया पर ये शेयर किया, जिसमें उन्होंने समझाते हुए कहा कि दुनिया किसी की मर्जी से नहीं चलती और मौका हाथ से निकलने से पहले उसका भरपूर फायदा उठाना चाहिए. उन्होंने लिखा, ‘जब नहीं मिलता था तो मांगते थे. कुछ भी मिल जाए, बस मिल जाए. अब जब ईश्वर की कृपा से मिल रहा है, तो कह रहे हैं कि इतना मिल गया है, रखेंगे कहां?’

उन्होंने आगे लिखा, ‘जीवन का बहुत बड़ा सत्य है ये – जब नहीं था, तो मांगा जाता था लेकिन मिलता नहीं था. अब बिना मांगे मिलता जा रहा है और समझ नहीं आता कि मांगा तो था, पर इतना नहीं.’

अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में इस बात की जिक्र किया है.

उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए लिखा, ‘अरे मियां, दुनिया आपके कहने पे थोड़ी चलती है. आप तो कुछ भी कहिए, दुनिया चलती जाती है. अगर आपने दौड़ के पकड़ लिया, तो ठीक, नहीं पकड़ पाए तो, ठन ठन गोपाल. अब चले हम नींद पकड़ने.’

मेगास्टार इन दिनों मुख्य रूप से क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की मेजबानी करते नजर आ रहे हैं. केवल तीसरे सीजन में उनकी जगह अभिनेता शाहरुख खान ने मेजबानी की थी. यह ब्रिटिश शो ‘हू वॉन्ट टू बी बिलिनियर?’ का ऑफिशियल हिंदी संस्करण है.

शो में कंटेस्टेंट्स को सामान्य ज्ञान के बहुविकल्पीय सवालों के जवाब देकर हॉट सीट पर आगे बढ़ना होता है और वे विभिन्न पड़ावों को पार करके करोड़पति बनने का मौका पाते हैं. कठिन सवालों में मदद के लिए खिलाड़ियों को विभिन्न लाइफलाइन (जैसे 50:50, ऑडियंस पोल आदि) मिलती हैं.

About the Author

Shikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ेंLocation :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

November 14, 2026, 12:56 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति