‘रामायण’ की नॉर्थ अमेरिका में जय-जय, ‘पठान’ को पछाड़ बनी टॉप-5 भारतीय फिल्म

Last Updated:November 14, 2026, 13:29 IST

Ramayana Beats Pathaan: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ अब सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, विदेशी बाजार में भी अपना दबदबा बना रही है. अमेरिका और कनाडा में फिल्म की कमाई लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. खास बात यह है कि ‘रामायण’ ने कमाई के मामले में शाहरुख खान की एक बड़ी ब्लॉकबस्टर को पीछे छोड़ दिया है. अब इसकी नजर प्रभास की ‘कल्कि 2898 AD’ के रिकॉर्ड पर टिकी है.

‘रामायण’ ने नॉर्थ अमेरिका में इतिहास रचा.

नई दिल्ली. भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के बाद रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ विदेश में भी नए रिकॉर्ड बना रही है. खासकर अमेरिका और कनाडा में फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. रिलीज से पहले फिल्म के विदेशी कारोबार को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे थे, लेकिन पहले ही हफ्ते में इसने अपनी ताकत दिखा दी है. फिल्म ने सिर्फ 8 दिनों में इतनी कमाई कर ली है कि शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ भी पीछे रह गई. अब ‘रामायण’ नॉर्थ अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप-5 भारतीय फिल्मों में शामिल हो गई है. इतना ही नहीं, बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में भी इसने तीसरा स्थान हासिल कर लिया है.

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर ‘रामायण’ ने अमेरिका और कनाडा के बॉक्स ऑफिस पर 8 दिनों में कुल 18.34 मिलियन डॉलर यानी करीब 172.87 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.

दूसरे शुक्रवार कमाए 8.30 लाख डॉलर

फिल्म ने दूसरे शुक्रवार यानी रिलीज के आठवें दिन 8.30 लाख डॉलर का कारोबार किया. यह पहली बार था जब फिल्म की कमाई एक मिलियन डॉलर से नीचे आई. इससे पहले सातवें दिन फिल्म ने 18.6 लाख डॉलर कमाए थे. इस लिहाज से आठवें दिन कमाई में करीब 55.38 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. हालांकि, पहले हफ्ते के कुल आंकड़े को देखते हुए फिल्म का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है.

हर दिन बढ़ती रही फिल्म की कमाई

‘रामायण’ की कमाई का दिन के हिसाब से आंकड़ा देखें तो फिल्म ने शुरुआत से ही अच्छा प्रदर्शन किया. पहले दिन से लेकर आठवें दिन तक इसके कलेक्शन में उतार-चढ़ाव जरूर आए, लेकिन फिल्म लगातार बड़ी कमाई करती रही.

‘पठान’ को पछाड़ा, ‘कल्कि 2898 AD’ अगला निशाना

नॉर्थ अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में ‘रामायण’ ने पांचवां स्थान हासिल कर लिया है. इसने शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ को पीछे छोड़ दिया है, जिसने अपने पूरे सिनेमाघर सफर में 17.49 मिलियन डॉलर की कमाई की थी. वहीं, ‘रामायण’ ने महज आठ दिनों में 18.34 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया. अब इसके निशाने पर प्रभास की ‘कल्कि 2898 AD’ है. इस फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में कुल 18.57 मिलियन डॉलर का कारोबार किया था. ‘रामायण’ को इस आंकड़े से आगे निकलने के लिए करीब 2.3 लाख डॉलर की और कमाई करनी होगी. इसके बाद फिल्म भारतीय फिल्मों की इस लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच जाएगी.

नॉर्थ अमेरिका की टॉप-10 भारतीय फिल्में

  1. धुरंधर 2-  28.64 मिलियन डॉलर
  2. बाहुबली 2- 22 मिलियन डॉलर
  3. धुरंधर- 20.69 मिलियन डॉलर
  4. कल्कि 2898 AD- 18.57 मिलियन डॉलर
  5. रामायण- 18.34 मिलियन डॉलर
  6. पठान- 17.49 मिलियन डॉलर
  7. RRR- 15.34 मिलियन डॉलर
  8. पुष्पा 2-15.27 मिलियन डॉलर
  9. जवान-15.23 मिलियन डॉलर
  10. एनिमल- 15.01 मिलियन डॉलर

About the Author

Shikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ेंLocation :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

November 14, 2026, 13:29 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति