समय के ‘कजिन हसबैंड’ वाले मजाक से असहज हुईं हुमा? कौन हैं सलमा दीवानी, IGL 2 सेंसेशन

Last Updated:November 14, 2026, 14:56 IST

India’s Got Latent 2: कॉमेडियन समय रैना का चर्चित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ अपने बेबाक अंदाज और तीखे ह्यूमर के लिए जाना जाता है, लेकिन इसका हालिया एपिसोड एक अलग ही विवाद को लेकर सुर्खियों में आ गया है. इस एपिसोड में हुमा कुरैशी, कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक, आशीष सोलंकी और बलराज सिंह घई मेहमान जज के तौर पर शामिल हुए थे. शो में सलमा दीवानी नाम की एक कंटेस्टेंट पहुंचीं, जिसके साथ बातचीत शुरु करते हुए समय रैना ने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे हुमा कुरैशी मुंह ताकती रह गईं. वहीं, फिर सलमा दीवानी ने अपने देसी अंदाज से ऐसा कुछ किया, जिसके बाद इंटरनेट पर उनकी चर्चाएं फिर शुरु हो गई.

ख़बरें फटाफट

समय रैना का नया एपिसोड फिर सुर्खियों में है.

नई दिल्ली. कॉमेडी के मंच पर कभी-कभी एक मजाक ऐसा हो जाता है, जो हंसी के बीच कई सवाल खड़े कर देता है. इन दिनों समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ कुछ ऐसे ही कारणों से चर्चा में है. शो में इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी भी पहुंचीं. उनके साथ कृष्णा अभिषेक समेत कई जाने-पहचाने चेहरे नजर आए. एपिसोड के दौरान समय रैना के एक मजाक ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. दरअसल, शो में एक कंटेस्टेंट पहुंचीं, जिन्होंने अपना नाम सलमा दीवानी बताया. उनसे बातचीत शुरु करते ही समय ने कजिन से जुड़ा यह मजाक हुमा को असहज कर गया. हालांकि, चर्चा सिर्फ इस पल तक सीमित नहीं है. फिर सलमा दीवानी ने अपने देसी अंदाज ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया. आखिर कौन हैं सलमा दीवानी और क्यों उनके चर्चे हो रहे हैं? और क्या था वो ‘कजिन हसबैंड’ वाला तंज चलिए बताते हैं.

दरअसल, शो में सलमा दीवानी नाम की एक कंटेस्टेंट पहुंची थीं. जब समय रैना ने उनसे पूछा कि वह शो में किसके साथ आई हैं तो उन्होंने बताया कि उनके ‘कजिन’ (चचेरे भाई) साथ आए हैं. जब हुमा कुरैशी ने उनके कजिन के बारे में पूछा तो समय रैना ने तुरंत चुटकी लेते हुए कहा कि वह असल में उनके हसबैंड हैं.

हुमा शो छोड़ना चाहती थीं? कृष्णा ने किया कंसोल

समय ने ये मजाक मुस्लिम धर्म में कजिन भाई-बहन की शादी को लेकर की थी. इस मजाक के बाद पैनल में हंसी-मजाक हुआ. हालांकि, इसी पल को लेकर अब रेडिट पर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं. रेडिट पर एक पोस्ट में खुद को शो का दर्शक बताने वाले व्यक्ति ने दावा किया कि समय के इस मजाक के बाद हुमा काफी असहज हो गई थीं. पोस्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस कथित तौर पर इतनी परेशान हो गईं कि शो छोड़ने के बारे में सोचने लगी थीं. दावा यह भी है कि कृष्णा अभिषेक ने बीच में आकर उन्हें संभाला और शांत करने की कोशिश की.

इंटरनेट पर छा गईं कंटेस्टेंट ‘सलमा दीवानी’

कंटेस्टेंट सलमा दीवानी अपने दमदार प्रदर्शन से इंटरनेट की नई पसंदीदा बन गई हैं. गुलाबी कुर्ते और हरे दुपट्टे में मंच पर आईं सलमा ने समाज में महिलाओं और पुरुषों के प्रति अलग-अलग नजरिए पर सटीक तंज कसा. गाली-गलौज पर समाज की सोच पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अगर लड़की गाली दे तो उसकी इज्जत खराब हो जाती है, लेकिन लड़के गाली दें तो उन्हें अवॉर्ड मिलते हैंम. उनकी इस बात पर पूरे पैनल ने खड़े होकर तालियां (स्टैंडिंग ओवेशन) बजाईं.

View this post on Instagram

कौन है ‘सलमा दीवानी’?

सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने सलमा दीवानी को सोशल मीडिया पर खोजना शुरु कर दिया. गुलाबी कुर्ते और हरे दुपट्टे में मंच पर आईं सलमा असल में मु्स्लिम नहीं हैं. उनका असली नाम भाग्यश्री तरके है. वह पुराने हैदराबाद से ताल्लुक रखती हैं. इंस्टाग्राम पर वह ‘सलमा दीवानी’ के नाम से फैमस हैं. वह एक एक्टर हैं और वह इससे पहलेप्रिंट जर्नलिस्ट रह चुकी हैं. थिएटर के लगाव की वजह से वह एनएसडी पहुंचीं. ‘सलमा दीवानी’ उन्हीं का लिखा और डायरेक्ट किया हुई थिएटर प्ले है. इसमें वो हैदराबाद की ऐसी महिला का किरदार निभाती हैं जो सलमान खान की बहुत बड़ी फैन हैं. जावेद अख्तर से लेकर शबाना आजमी तक उनके बहुत बड़े फैन हैं.

कुछ लोगों को कजिन वाला मजाक पसंद नहीं आया.

भाग्यश्री तरके हो रही हैं ट्रोल

सलमा दीवानी के बारे में जो लोग जानते हैं वो तो उनकी तारीख कर रहे हैं. लेकिन ‘कजिन’ वाली बात को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोग उन पर और समय पर तंज कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- इस वीडियो में दिख रही लड़की हिंदू है. समय रैना हिंदू हैं. भारत में चचेरे-ममेरे भाई-बहनों के बीच शादी ज़्यादातर हिंदुओं में होती है. फिर भी वे अल्पसंख्यकों को निशाना बनाते हैं और बाद में, वे खुद को पीड़ित बताकर सहानुभूति बटोरने का खेल खेलने लगते हैं.

About the Author

Shikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ेंLocation :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

November 14, 2026, 14:56 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति