Last Updated:November 14, 2026, 13:13 IST
Kumar Sanu Live Concert Udaipur: कुमार सानू ने अपनी आवाज में कई ऐसे गीत पेश किए, जिन्हें आज भी लोग बड़े चाव से सुनते हैं.धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना’, ‘सोचेंगे तुम्हें प्यार’, ‘तू मेरी जिंदगी है’, ‘मैं दुनिया भुला दूंगा’, ‘तू प्यार है किसी और का’ जैसे रोमांटिक गीतों ने माहौल को और भी खूबसूरत बना दिया. इन गानों के शुरू होते ही दर्शकों की फरमाइश और तालियों की आवाज बढ़ती गई.
ख़बरें फटाफट
उदयपुर: उदयपुर में गुलाबी सर्दी के बीच शाम संगीत के नाम रही.शहर के लोक कला मंडल में आयोजित ‘अजय स्वरांगन’ कार्यक्रम में बॉलीवुड के मशहूर गायक कुमार सानू ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा. जैसे ही कुमार सानू ने मंच संभाला, पूरा ऑडिटोरियम उनके 90 के दशक के लोकप्रिय गीतों से गूंज उठा. सामने बैठे दर्शक भी उनके साथ गुनगुनाते और तालियां बजाते नजर आए। पुराने फिल्मी गानों के साथ लोगों को अपने कॉलेज, दोस्ती और पुराने दिनों की यादें भी ताजा हो गईं.
कुमार सानू ने अपनी आवाज में कई ऐसे गीत पेश किए, जिन्हें आज भी लोग बड़े चाव से सुनते हैं.धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना’, ‘सोचेंगे तुम्हें प्यार’, ‘तू मेरी जिंदगी है’, ‘मैं दुनिया भुला दूंगा’, ‘तू प्यार है किसी और का’ जैसे रोमांटिक गीतों ने माहौल को और भी खूबसूरत बना दिया. इन गानों के शुरू होते ही दर्शकों की फरमाइश और तालियों की आवाज बढ़ती गई.
अपनी सीट पर बैठे-बैठे ही गानों के साथ सुर मिलाते रहे
कुमार सानू की आवाज का दौर खासतौर पर 90 के दशक के संगीत प्रेमियों के लिए बेहद खास रहा है.उनकी आवाज में ‘मेरा दिल भी कितना पागल है’, ‘कितना हसीन चेहरा’, ‘दिल है कि मानता नहीं’ और ‘जिए तो जिए कैसे’ जैसे गाने लोगों के बीच आज भी लोकप्रिय हैं. कार्यक्रम में जब इन गीतों की धुनें सुनाई दीं तो कई दर्शक मोबाइल में वीडियो बनाते नजर आए, वहीं कुछ लोग अपनी सीट पर बैठे-बैठे ही गानों के साथ सुर मिलाते रहे.
ऑडिटोरियम का माहौल भी और ज्यादा खुशनुमा होता गया
कार्यक्रम में सिर्फ युवा ही नहीं बल्कि बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी पहुंचे, जिन्होंने कुमार सानू के गीतों का दौर अपने बचपन और युवावस्था में सुना था. उनके लिए यह शाम किसी पुराने दौर में लौटने जैसी रही. मंच से जैसे-जैसे एक के बाद एक गीत सुनाई दिए, वैसे-वैसे ऑडिटोरियम का माहौल भी और ज्यादा खुशनुमा होता गया.
इस कार्यक्रम को लेकर खास तैयारियां की गई थीं
लोक कला मंडल में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर खास तैयारियां की गई थीं. ऑडिटोरियम में शहर के गणमान्य लोगों के साथ बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान कुमार सानू ने अपनी गायकी से दर्शकों से सीधा जुड़ाव बनाया. ‘तुम मिले दिल खिले’ जैसे गीतों की धुन ने भी लोगों को खूब आकर्षित किया.
90 के दशक के गीतों का जादू आज भी लोगों के दिलों में बरकरार
उदयपुर में आयोजित यह शाम उन लोगों के लिए खास रही, जिन्हें आज भी 90 के दशक का संगीत पसंद है. तेज संगीत और बदलते दौर के बीच कुमार सानू की आवाज में पुराने प्रेम गीत सुनना लोगों के लिए अलग ही अनुभव रहा. गुलाबी सर्दी की इस शाम में जब ‘धीरे-धीरे से’ जैसे गीत गूंजे तो पूरा माहौल रोमांटिक हो गया.कुमार सानू ने अपनी आवाज से एक बार फिर दिखा दिया कि 90 के दशक के गीतों का जादू आज भी लोगों के दिलों में बरकरार है.
About the Author
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Udaipur,Rajasthan
First Published :
November 14, 2026, 13:13 IST









