Last Updated:November 14, 2026, 13:18 IST
एकता कपूर के सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ ने कई कलाकारों की जिंदगी बदली. 26 साल पहले टेलीकास्ट होने वाले इस शो ने श्वेता तिवारी, रोनित रॉय, सीजेन खान को घर-घर में लोकप्रियता दिलाई थी. इस सीरियल की एक्ट्रेस प्राची कोवली ने शो की अनदेखी तस्वीरें शेयर कर कुछ पुरानी यादें ताजा की हैं.
नई दिल्ली. टीवी की दुनिया में कुछ शोज ऐसे रहे हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है. एकता कपूर का मशहूर सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ भी उन्हीं में से एक है. इस शो के कलाकार आज भी अपने किरदारों के लिए पहचाने जाते हैं. श्वेता तिवारी, रोनित रॉय और सीजेन खान आज भी दर्शकों के बीच ‘कसौटी’ के किरदार से मशहूर हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्रामprachikowli)
प्राची कोवली ने इस शो से जुड़ी अपनी पुरानी यादें ताजा की हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर शो के कुछ अनदेखे पल साझा करते हुए अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत को याद किया. इसके साथ ही उन्होंने निर्माता एकता कपूर का शुक्रिया भी अदा किया, जिन्होंने उन्हें अभिनय की दुनिया में पहला बड़ा मौका दिया था.(फोटो साभार इंस्टाग्रामprachikowli)
प्राची कोवली ने सीरियल कसौटी जिंदगी की से एक्टिंग डेब्यू किया था. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्टर मानव गोहिल के साथ कुछ पुरानी फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज के साथ उन्होंने बताया कि ‘कसौटी जिंदगी की’ से जुड़ी यादें आज भी उनके लिए बेहद खास हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्रामprachikowli)
Add News18 as
Preferred Source on Google
एक्ट्रेस ने लिखा, ‘कुछ पल दिल के करीब रहते हैं, चाहे कितने भी साल बीत जाएं. 26 साल पहले ‘कसौटी जिंदगी की’ की एक छोटी-सी झलक, जहां से मेरे टेलीविजन के सफर की शुरुआत हुई थी. अपने दोस्त मानव गोहिल के साथ कुछ प्यारी यादें साझा कर रही हूं’. (फोटो साभार इंस्टाग्रामprachikowli)
अपनी पोस्ट में प्राची ने शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर के प्रति भी आभार जताया. उन्होंने बताया कि एकता ने उन पर भरोसा किया और उन्हें पहला मौका दिया. एकता कपूर ने उनपर उस वक्त भरोसा जताया जिस वक्त वो इंडस्ट्री में कदम रख ही रही थीं. (फोटो साभार इंस्टाग्रामprachikowli)
एक्ट्रेस ने लिखा, ‘एकता कपूर का खास शुक्रिया, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया, मुझे पहला ब्रेक दिया और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और ‘क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं’ जैसे शोज में मुझ पर भरोसा बनाए रखा. कुछ शुरुआतें और रिश्ते वाकई खास होते हैं. हमेशा आभारी रहूंगी’. (फोटो साभार इंस्टाग्रामprachikowli)
प्राची कोवली ने ‘कसौटी जिंदगी की’ में राखी बसु सेनगुप्ता की भूमिका निभाई थी. राखी शो के मुख्य किरदार अनुराग बसु (सेजान खान) की बड़ी बहन और मोलॉय और मोहिनी बसु की सबसे बड़ी बेटी थीं. वो निवेदिता और तापुर की भी बहन थीं. इस शो में एक्ट्रेस के अपोजिट मानव गोहिल दिखे थे. (फोटो साभार इंस्टाग्रामprachikowli)
प्राची कोवली की इन फोटोज पर लोगों ने दिल खोलकर प्यार लुटाया है. फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा कि इन फोटोज ने टीवी के सुनहरे दौर की यादें ताजा की हैं. लोगों का कहना है मानव के साथ एक्ट्रेस की जोड़ी पर्दे पर शानदार थी. दोनों की केमिस्ट्री भी बेहद खूबसूरत थी. (फोटो साभार इंस्टाग्रामprachikowli)
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंडियादेखें.First Published :
November 14, 2026, 13:17 IST









