Last Updated:November 14, 2026, 18:03 IST
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है. इसी बीच फिल्म के तेलुगु डिस्ट्रीब्यूटर और निर्माता दिल राजू ने फिल्म से जुड़े दो बड़े खुलासे कर सबको चौंका दिया है. शुक्रवार को दिल राजू ने बताया कि ‘रामायण’ के मेकर्स ने अभी तक फिल्म की ओटीटी डील फाइनल नहीं की है, ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक थिएटर पहुंचकर इसका आनंद ले सकें. साथ ही उन्होंने भविष्यवाणी की है कि यह फिल्म दुनिया भर में 2,000 करोड़ से ज्यादा की कमाई आसानी से कर लेगी.
नई दिल्ली. नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है. यह फिल्म दुनियाभर में 1100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. अब जाने-माने फिल्म निर्माता और डिस्ट्रीब्यूटर दिल राजू ने ‘रामायण’ के लाइफटाइम बिजनेस को लेकर एक बड़ा अनुमान लगाया है. साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि अब तक इसके ओटीटी राइट्स के लिए डील नहीं हुई है. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)
दिल राजू उनका मानना है कि थिएट्रिकल रन खत्म होने तक रणबीर कपूर और यश की यह फिल्म दुनियाभर में 2000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन आसानी से कर लेगी. इसके अलावा दिल राजू को पूरा भरोसा है कि फिल्म का तेलुगु वर्जन, जिसे उन्होंने श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के बैनर तले आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में डिस्ट्रीब्यूट किया है, आसानी से 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगा. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)
द इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को हुई एक सक्सेस मीट के दौरान ‘रामायण’ और ‘सीन’ दोनों फिल्मों पर बात करते हुए दिल राजू ने कहा, ‘रामायण दुनियाभर में 2000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है. हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि फिल्म चीन में रिलीज होती है या नहीं और वहां इसे कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.’ (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)
Add News18 as
Preferred Source on Google
उन्होंने भरोसा जताया कि फिल्म तेलुगु राज्यों में 100 करोड़ रुपये नेट का आंकड़ा पार कर लेगी. ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, शुरुआती 9 दिनों में फिल्म के तेलुगु वर्जन ने 40.65 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. हालांकि अभी तक रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ चीन के सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)
दिल राजू ने यह भी खुलासा किया कि ‘रामायण’ के ओटीटी राइट्स अभी तक नहीं बेचे गए हैं. जहां ज्यादातर बड़े बजट की फिल्में रिलीज से पहले ही अपनी ओटीटी और सैटेलाइट डील पक्की कर लेती हैं, वहीं ‘रामायण’ के मेकर्स ने इन्हें होल्ड पर रखने का फैसला किया. इस रणनीति की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे दर्शकों के बीच सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखने का क्रेज बना रहता है. दिल राजू ने बताया, ‘रामायण को ही देख लीजिए. इसने अभी तक अपने ओटीटी या सैटेलाइट राइट्स नहीं बेचे हैं, ताकि हर कोई थिएटर तक जाए और इस फिल्म का अनुभव ले सके.’ (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)
वीकेंड की वजह से ‘रामायण’ की कमाई में आई तेजी के चलते 9वें दिन ‘रामायण’ ने देश भर के 22,993 शोज से 48.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 612.70 करोड़ रुपये हो चुका है. वहीं विदेशों में भी फिल्म का जलवा बरकरार है. ‘रामायण’ का अब तक टोटल वर्ल्डवाइड बिजनेस 1,111 करोड़ रुपये हो चुका है. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)
नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के निर्माण में बनी ‘रामायण’ में रणबीर कपूर ने भगवान राम, साई पल्लवी ने माता सीता और यश ने रावण का किरदार निभाया है. इनके अलावा फिल्म में लारा दत्ता, अरुण गोविल, शीबा चड्ढा, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, विवेक ओबेरॉय और कुणाल कपूर जैसे कई सितारे अहम भूमिकाओं में हैं. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)
बताते चलें कि ‘रामायण’ फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर में हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज हुई है, जबकि इसका दूसरा पार्ट दिवाली 2028 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा. दोनों फिल्मों का बजट 4000 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया जा रहा है. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंडियादेखें.First Published :
November 14, 2026, 18:01 IST










