Last Updated:October 19, 2026, 17:37 IST
Moradabad News: यूपी का एक किसान अमित देवल आंवले के लड्डू बनाकर लाखों की कमाई कर रहा है. उनके बनाए इन लड्डुओं की कीमत 400 रुपये किलो है और देशभर से इन्हें ऑर्डर मिल रहे हैं. बाजार में इनकी अच्छी मांग है और देश के अलग-अलग हिस्सों से भी ऑर्डर मिल रहे हैं.
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में किसान अमित देवल ने आंवले को कारोबार का जरिया बनाकर अपनी अलग पहचान बनाई है. आमतौर पर कई लोग आंवले का स्वाद खट्टा होने के कारण इसे सीधे खाने से बचते हैं. ऐसे में अमित देवल ने आंवले को प्रोसेस करके उसके लड्डू तैयार करने शुरू किए हैं. अब उनके बनाए आंवले के लड्डू लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं. बाजार में इनकी अच्छी मांग है और देश के अलग-अलग हिस्सों से भी ऑर्डर मिल रहे हैं.
ऐसे तैयार होते हैं आंवले के लड्डू
किसान अमित देवल के ने बताया कि आंवले में विटामिन-सी समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसके फायदों को देखते हुए उन्होंने इसे स्वादिष्ट रूप में लोगों तक पहुंचाने का विचार किया था. इसके लिए सबसे पहले आंवले को बिना पानी के ओवन में पकाया जाता है. इसके बाद उसे पीसकर चटनी जैसा मिश्रण तैयार किया जाता है. फिर कड़ाही में गर्म करके उसका अतिरिक्त पानी सुखाया जाता है. जब मिश्रण अच्छी तरह तैयार हो जाता है, तब उसमें गोले का बुरादा और मिठास के लिए बूरा मिलाया जाता है. इसके बाद लड्डू तैयार किए जाते हैं. इनका स्वाद अच्छा होने के साथ ही बनावट भी नरम रहती है.
400 रुपये किलो है कीमत
उन्होंने बताया कि उनके आंवले के लड्डू की कीमत 400 रुपये प्रति किलो रखी गई है. बाजार की दूसरी मिठाइयों के मुकाबले भी इन्हें अच्छा फीडबैक मिल रहा है. खास बात यह है कि जो लोग आंवला सीधे नहीं खा पाते, वे भी इन लड्डुओं के जरिए इसे अपने खानपान में शामिल कर सकते हैं. इसके साथ ही उनका कहना है कि फिलहाल उनके बनाए लड्डुओं की आपूर्ति बरेली मंडल के विभिन्न जिलों में की जा रही है. इसके अलावा ऑनलाइन ऑर्डर के माध्यम से देश के अलग-अलग हिस्सों में भी इन्हें भेजा जा रहा है. आंवले से तैयार इस उत्पाद को ग्राहकों का अच्छा फीडबैक मिल रहा है.
अब 4 से 5 नए स्वाद में लड्डू बनाने की तैयारी
अमित देवल अब अपने कारोबार को और आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं. इसके तहत आंवले के लड्डुओं में सूखे मेवे मिलाने के साथ शहद, खांड और शक्कर का इस्तेमाल करके नए प्रकार से तैयार करने की योजना है. इसके अलावा चुकंदर के लड्डू बनाने पर भी काम करने की तैयारी है. इससे ग्राहकों को स्वाद के अलग-अलग विकल्प मिल सकेंगे. वर्तमान में भी उन्हें इन लड्डू को तैयार कर मार्केट में सेल करने में अच्छा मुनव्वर हो रहा है. जब से उन्होंने कारोबार किया है, तब से अब तक 1 लाख से अधिक का मुनाफा हो गया है.
About the Author
आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…
और पढ़ेंLocation :
Moradabad,Uttar Pradesh
First Published :
October 19, 2026, 17:37 IST










