तमिल से कन्नड़ तक ‘रामायण’ का जलवा, साउथ में रणबीर कपूर की फिल्म ने रचा इतिहास

Last Updated:November 14, 2026, 18:20 IST

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. खास बात यह है कि फिल्म को सिर्फ हिंदी दर्शकों का ही नहीं, बल्कि साउथ में भी जबरदस्त प्यार मिल रहा है. रिलीज के महज 10 दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 1,111 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं, साउथ की कमाई के मामले में इसने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

नई दिल्ली. रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. खास बात यह है कि फिल्म का जादू सिर्फ हिंदी बेल्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि साउथ में भी दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं. तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है.

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ रिलीज के बाद से ही लगातार चर्चा में हैं. फिल्म ओपनिंग डे से ही धुंआधार कमाई कर रही है.फिल्म को हिंदी बेल्ट में तो दर्शकों का प्यार मिल ही रहा है, लेकिन अब साउथ इंडिया में भी इसका जबरदस्त जलवा देखने को मिल रहा है. खास बात यह है कि फिल्म ने दक्षिण भारतीय बाजार में कमाई के मामले में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है.

रिलीज के महज 9 दिनों में ‘रामायण’ ने साउथ की चार प्रमुख भाषाओं में 139 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. इसी के साथ रणबीर की फिल्म ने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,111 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिलीज के बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. फिल्म ने विदेशों से 378.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं, भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 732.50 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 612.70 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

साउथ की बात करें तो फिल्म ने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में मिलाकर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, दूसरे शनिवार यानी रिलीज के दसवें दिन दोपहर 2 बजे तक फिल्म का भाषावार कलेक्शन इस तरह रहा.

तमिल: 24.90 करोड़ रुपये, तेलुगू: 40.65 करोड़ रुपये, मलयालम: 21.70 करोड़ रुपये, कन्नड़: 51.95 करोड़ रुपये, हिंदी: 473.50 करोड़ रुपये. इन आंकड़ों में कन्नड़ भाषा में फिल्म को सबसे ज्यादा कमाई मिली है. वहीं, तेलुगू में भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला है.

साउथ में कमाई के मामले में इससे पहले रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का दबदबा था. इस फिल्म ने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में कुल मिलाकर करीब 68 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था. अब रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने रिलीज के महज 10 दिनों में ही साउथ की चारों भाषाओं में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इस तरह फिल्म ने कमाई के मामले में ‘धुरंधर 2’ को पीछे छोड़ दिया है.

बता दें कि फिल्म में रणबीर कपूर भगवान भगवान राम के रोल में नजर आ रहे हैं. वहीं सीता के रोल साई पल्लवी तमाम आलोचनाओं के बाद भी दर्शकों का दिल जीत रही हैं. खासतौर पर परशुराम वाला सीन दर्शकों का ध्यान खींच रहा है. वहीं, लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले रवि दुबे की एक्टिंग को भी सराहा जा रहा है. फिल्म में यश रावण के रोल में नजर आ रहे हैं.वहीं फिल्म का दूसरा पार्ट साल 2028 में आ सकता है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.First Published :

November 14, 2026, 18:20 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति