बैंकॉक की सड़कों पर टाइगर श्रॉफ का ‘बीस्ट मोड’, ‘बागी’ का रिहर्सल देख फैंस हुए दीवाने

Last Updated:September 12, 2026, 21:21 IST

टाइगर श्रॉफ ने फिल्म ‘बागी’ की एक पुरानी रिहर्सल क्लिप अपलोड की, जिसमें वह बैंकॉक की सड़कों पर किक बॉक्सिंग स्किल को निखारते नजर आ रहे हैं. फैंस को टाइगर श्रॉफ का वीडियो काफी पसंद आ रहा है. वे एक्टर की फाइटिंग स्किल के मुरीद हो रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

टाइगर ने थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है. (फोटो साभार: Instagram@tigerjackieshroff)

नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा के अभिनेता टाइगर श्रॉफ जितनी फिटनेस को लेकर सचेत रहते हैं, उतना ही वे सोशल मीडिया पर अपनै फेंस के साथ कनेक्ट रहते हैं. उनके लेटेस्ट अपडेट के लिए फैंस इंतजार में रहते हैं. शनिवार को अभिनेता ने बागी फिल्म से जुड़ी शूटिंग की एक क्लिप शेयर की. इस क्लिप में टाइगर किक-बॉक्सिंग करते नजर आए.

टाइगर पुराने वीडियो में ‘बागी’ के एक एक्शन सीक्वेंस की रिहर्सल करते दिख रहे थे. एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘टाइगर भाई, आप खुद को ‘बच्चा’ कहते हैं, लेकिन आप बैंकॉक के सभी स्टंटमैन को बुरे सपने दे रहे हैं. क्या शानदार बीस्ट मोड है भाई.’ एक अन्य यूजर ने लिखा कि दुनिया के सबसे युवा एक्शन हीरो. इसी तरह कई यूजर्स ने टाइगर के वीडियो पर प्यार जताया.

‘बागी’ ने बनाया टाइगर को एक्शन स्टार
‘बागी’ फ्रेंचाइजी टाइगर के करियर की सबसे लोकप्रिय फिल्म सीरीज में से एक है, जिसने उन्हें एक्शन हीरो में से एक के रूप में स्थापित किया है. पहली फिल्म ‘बागी’ 2016 में दर्शकों तक पहुंची. सब्बीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म में श्रद्धा कपूर और सुधीर बाबू भी अहम कलाकार के रूप में नजर आए. यह पहली बार था जब टाइगर स्क्रीन पर मार्शल आर्ट दिखाते नजर आए. निर्माता ने 2018 में ‘बागी 2’ रिलीज की, जिसका निर्देशन अहमद खान ने किया था. इस बार अहम कलाकारों में टाइगर के साथ दिशा पाटनी और मनोज बाजपेयी थे.

View this post on Instagram

‘बागी’ का हर एक सीजन रहा खास
250 करोड़ से अधिक की कमाई के साथ ‘बागी 2’ फ्रेंचाइजी की सबसे से सफल फिल्म बनी. इसके बाद, 2020 में ‘बागी 3’ आई. एक बार फिर, अहमद खान ने फिल्म का निर्देशन किया, जिससे फ्रेंचाइजी में श्रद्धा कपूर की वापसी भी हुई. इसमें रितेश देशमुख ने भी अहम भूमिका निभाई. ‘बागी 3’ की सफलता के बाद ‘बागी 4’ 2025 में रिलीज हुई थी. फिल्म में संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधू समेत अन्य कलाकार अहम भूमिका में थे.

About the Author

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 12, 2026, 21:21 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति