तिलक वर्मा vs सूर्यवंशी, इन दो टीम के बीच होगा दलीप ट्रॉफी का धमाकेदार फाइनल

बेंगलुरु: दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy 2026 Final) को उसके दोनों फाइनलिस्ट मिल गए. साउथ जोन ने जैसे ही दूसरे सेमीफाइनल में बुधवार को नॉर्थ जोन को हराया, ये तय हो गया कि 6 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले फाइनल में ईस्ट जोन और साउथ जोन की टक्कर होगी. यानी एक तरफ टीम इंडिया के उपकप्तान तिलक वर्मा और दूसरी ओर ईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी सरीखे युवा सूरमा. ये साउथ जोन का 24वां फाइनल होगा. टीम पिछली बार भी फाइनल में पहुंची थी, लेकिन बाजी सेंट्रल जोन के हाथ लगी थी.

कैसे लगातार दूसरे फाइनल में पहुंची साउथ जोन?
दूसरे सेमीफाइनल में नॉर्थ जोन की पहली पारी को सिर्फ 195 रन पर समेटने के बाद साउथ जोन ने 312 रन खड़े किए और 117 रन की अहम लीड हासिल कर ली. ऐसे में यूपी के रहने वाले सनत सांगवान ने दूसरी पारी में नॉर्थ जोन के लिए 76 रन बनाए और दिल्ली के अपने साथी आयुष डोसेजा (52) के साथ दूसरे विकेट के लिए 104 रन की शानदार साझेदारी की. कावरेप्पा और निधीश की खतरनाक गेंदबाजी के आगे नॉर्थ जोन 297 रन तक ही पहुंच पाया. इस तरह साउथ जोन के सामने 180 रन का आसान लक्ष्य मिला.

तिलक वर्मा की कप्तानी पारी ने पहुंचाया फाइनल
साउथ जोन अगर फाइनल में पहुंच पाई तो उसके पीछे कप्तान तिलक वर्मा का बड़ा रोल रहा. पहली पारी में उन्होंने 116 रन की शानदार पारी खेली तो दूसरी पारी में भी उन्होंने अर्धशतक जमाया. 180 रन बनाने में साउथ जोन के भी तीन विकेट गिर गए. तिलक वर्मा (51) और रविचंद्रन स्मरण (32) नाबाद लौटे. अब फाइनल में तिलक वर्मा पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. उनके सामने मुकेश कुमार, मोहम्मद शमी जैसे अनुभवी खिलाड़ियों से सजा बॉलिंग अटैक है.

वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन पर ईस्ट जोन का दारोमदार होगा.

रेड बॉल में रेड हॉट फॉर्म में चल रहे वैभव
15 साल की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट के अगले पोस्टर बॉय बन चुके हैं. आईपीएल में लगातार धमाकेदार प्रदर्शन के बाद उन्हें भारतीय टीम में मौका मिला. बीते महीने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया. बड़े-बड़े शॉट लगाने में माहिर वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी के मौजूदा सत्र में साबित कर दिया कि वह रेड बॉल फॉर्मेट में भी कम नहीं हैं. आईपीएल और दूसरे टी-20 टूर्नामेंट में 200 की स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी रेड बॉल फॉर्मेट में समझदारी के साथ खेलते नजर आ रहे हैं. सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन के खिलाफ उन्होंने पहली पारी में 81 गेंदों पर 92 रन की पारी खेली तो दूसरी पारी में 43 गेंदों पर 40 रन बनाए. दोनों ही बार मुश्किल हालात में ये रन आए.

बेंगलुरु से चेन्नई में शिफ्ट हो गया फाइनल
भले ही दलीप ट्रॉफी के सारे मुकाबले बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हुए हो, लेकिन चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने पहले ही इस बारे में जानकारी दे दी थी ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक स्टेडियम में बैठकर इस खिताबी मुकाबले का आनंद ले सके. 2026-27 सीजन में कुल छह टीमों ने हिस्सा लिया था, इसमें मध्य क्षेत्र, दक्षिण क्षेत्र, पूर्वी क्षेत्र, पश्चिम क्षेत्र, उत्तरी क्षेत्र और पूर्वोत्तर क्षेत्र की टीमें शामिल हैं.

साउथ जोन का स्क्वॉड: तिलक वर्मा (कप्तान हैदराबाद), रिकी भुई (उप-कप्तान और विकेटकीपर आंध्रप्रदेश), एसके रशीद (आंध्रप्रदेश), के साई तेजा (आंध्रप्रदेश), टी विजय (आंध्रप्रदेश), अभिनव तेजराना (गोवा), के हिमतेजा (हैदराबाद), टी त्यागराजन (हैदराबाद), आर स्मरण (कर्नाटक), करुण नायर (कर्नाटक), श्रेयस गोपाल (कर्नाटक), वी. कावेरप्पा (कर्नाटक), एमडी निधिश (केरल), एन जगदीसन (विकेटकीपर तमिलनाडु) और अमन खान (पांडिचेरी)

ईस्ट जोन का स्क्वॉड: ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर झारखंड), वैभव सूर्यवंशी (उप-कप्तान बिहार), डेनिश दास (असम), अभिमन्यु ईश्वरन (बंगाल), सुदीप कुमार घरामी (बंगाल), शाहबाज अहमद (बंगाल), सूरज सिंधु जयसवाल (बंगाल), मोहम्मद शमी (बंगाल), मुकेश कुमार (बंगाल), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर झारखंड), शिखर मोहन (झारखंड), अनुकूल रॉय (झारखंड), विराट सिंह (झारखंड), सुभ्रांशु सेनापति (ओडिशा) और अभिजीत सरकार (त्रिपुरा)

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति