₹21 में साड़ी की ब्रांडिंग, ₹1000 का झोल, गुस्से में पागल पब्लिक, वीडियो वायरल

Last Updated:October 19, 2026, 17:58 IST

Social Media Viral Video Scam: त्योहारी सीजन लोग सबसे ज्यादा खरीदारी करते हैं. इसके बीच लखनऊ के आलमबाग में एक साड़ी के दुकान के सोशल मीडिया पर पर के बाद ग्राहकों की भीड़ गई, जिसमें ₹21 में साड़ी देने के वादा के नाम पर स्कैम किया जा रहा है. 21 रुपये की साड़ी की लालच में पहुंचे ग्राहकों से पहले 1000 रुपये की खरीदारी करने को कहा गया, जिसके बाद ऑफर लागू हो रहा था. इतना सुनते ही ग्राहकों का गुस्सा फूट पड़ा.

21 रुपये में साड़ी देने का वादा फिर दुकान मालिक लगा दिया ₹1000 का झोल.

Lucknow Saree Mall Scam: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमबाग सोशल मीडिया पर विज्ञापन स्कैम का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. दऱअसल, आलमबाग के ‘अंकित साड़ी घर’ ने मात्र 21 रुपये में साड़ी देने का बैनर सोशल मीडिया और गांव के इलाकों में शेयर किया था. इस लुभावने ऑफर के झांसे में आकर दूर-दूर से सैंकड़ों की संख्या में गरीब और मीडिल क्लास की महिलाएं व ग्राहक दुकान पर पहुंच गए, लेकिन वहां पहुंचने पर उनके साथ जो स्कैम हुआ वे गुस्से में लाल हो गईं.

दुकान के बाहर बड़े-बड़े अक्षरों में बोर्ड लगाया गया था कि दुकान के भव्य शुभारंभ के अवसर पर पहले 500 ग्राहकों को मात्र 21 रुपये में एक साड़ी दी जाएगी. इस ऑफर को सच मानकर बुजुर्ग महिलाओं, गृहणियों और दूर-दराज के इलाकों से आए लोगों ने लंबी कतारें लगा लीं. लोगों का कहना था कि उन्होंने सोचा था कि त्योहार के इस सीजन में उन्हें बेहद सस्ते में सामान मिल जाएगा.

अंदर पहुंचते ही पलट गया खेल

लेकिन जब ग्राहक दुकान के अंदर टोकन लेने और साड़ी प्राप्त करने पहुंचे, तो वहां का खेल पूरी तरह बदला हुआ था. दुकान के कर्मचारियों ने शर्त रख दी कि 21 रुपये की साड़ी तभी मिलेगी जब ग्राहक पहले कम से कम 1,000 रुपये या उससे अधिक की खरीदारी करेंगे. इस शर्त के सामने आते ही वहां मौजूद ग्राहकों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया.

जनता का फूटा गुस्सा, जमकर हुआ विवाद

महंगे विज्ञापनों और 21 रुपये के झूठे लालच में अपना कीमती समय बर्बाद कर दूर-दराज से पहुंचे ग्राहकों ने इसे सरासर धोखा और जनता को बेवकूफ बनाना करार दिया. ग्राहकों का आरोप था कि दुकानदारों ने सिर्फ अपनी पब्लिसिटी और भीड़ जुटाने के लिए इस तरह का हथकंडा अपनाया है. मौके पर मौजूद महिलाओं और लोगों ने कर्मचारियों के सामने ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे ठगा महसूस कर रही जनता अपना समय और किराया खर्च कर के खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है.

About the Author

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ेंLocation :

Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

October 19, 2026, 16:19 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति