प्रियंका गांधी के घर यूपी चुनाव पर महामंथन, सपा से 125-140 सीटें मांगेगी कांग्रेस

Last Updated:October 19, 2026, 23:56 IST

Congress Meeting: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आवास पर उत्तर प्रदेश चुनाव की रणनीति को लेकर एक अहम बैठक हुई है. इसमें प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना और इमरान मसूद शामिल हुए. सूत्रों के अनुसार बैठक में तय हुआ है कि कांग्रेस सपा से 125 से 140 सीटों की मांग करेगी. अगले दो दिनों में सूची को अंतिम रूप देकर एक हफ्ते के भीतर इसे समाजवादी पार्टी को सौंपा जाएगा.

प्रियंका गांधी के घर यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक.

UP Congress News: दिल्ली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आवास पर सोमवार को उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बैठक हुई. इसमें उत्तर प्रदेश की राजनीतिक रणनीति और समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ संभावित सीट शेयरिंग को लेकर मंथन किया गया. बैठक में उत्तर प्रदेश मामलों के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद शामिल हुए. जानकारी के अनुसार, इसमें यूपी चुनाव को लेकर 5 सबसे अहम बिंदुओं पर बात हुई.

कांग्रेस पार्टी समाजवादी पार्टी को अपने उम्मीदवारों की लिस्ट एक हफ्ते में सौंपेगी. पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में लगभग 125 से 140 सीटों की एक संभावित सूची तैयार की गई है, जिसे सपा के सामने रखी जाएगी. इसके लिए काफी सतर्कता बरती जा रही है. ऐसी कोशिश है कि गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर किसी भी प्रकार का पेंच न फंसे.

एक हफ्ते के भीतर सपा को सौंपी जाएगी सीटों की फाइनल लिस्ट

कांग्रेस पार्टी अगले एक हफ्ते के भीतर इस तैयार की गई 125-140 सीटों की सूची को आधिकारिक तौर पर समाजवादी पार्टी नेतृत्व को सौंप देगी. इस सूची को तैयार करने में पार्टी ने पूरी सावधानी बरती है. कांग्रेस ने उन सीटों को प्राथमिकता दी है जहां उम्मीदवारों की जीत की संभावना (जिताऊ उम्मीदवार) सबसे ज्यादा है, साथ ही वहां के स्थानीय जातिगत समीकरण, पार्टी का पारंपरिक वोट बैंक और कांग्रेस की ऐतिहासिक परंपरागत सीटों को भी विशेष रूप से ध्यान में रखा गया है.

अदला-बदली और सीटों के एडजेस्टमेंट पर पूरी तरह ओपन रहेगी कांग्रेस

सूत्रों का यह भी दावा है कि जब कांग्रेस इस सूची को लेकर समाजवादी पार्टी के साथ चर्चा करेगी, तो वह सीटों की अदला-बदली और संख्या को थोड़ा बहुत कम-ज्यादा करने को लेकर पूरी तरह ‘ओपन’ (लचीली) रहेगी. गठबंधन धर्म का पालन करते हुए पार्टी आपसी सहमति से सीटों के फेरबदल पर विचार करने के लिए तैयार है.

About the Author

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ेंLocation :

Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

October 19, 2026, 23:56 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति