वृषभ राशि वाले गुस्से पर रखें कंट्रोल, ऑफिस में हो सकती है बॉस से कहासुनी, जानें उपाय

Last Updated:October 20, 2026, 05:31 IST

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: 20 अक्टूबर का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक मामलों में खास रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज के अनुसार, आज प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं और संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना विवाद भी सुलझ सकता है. रुका हुआ पैसा वापस मिलने और शुभ समाचार मिलने की भी संभावना है. निवेश के मामले में सरकारी योजनाओं और चांदी पर विचार कर सकते हैं. लव लाइफ में पुराने झगड़े दूर होने और रिश्तों में मधुरता बढ़ने के योग हैं. जानिए, आज का शुभ रंग, शुभ अंक और संकटों से मुक्ति के लिए आपको कौन-सा उपाय करना चाहिए.

ख़बरें फटाफट

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 20 October: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. आज आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और मंगलवार का दिन है. वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार, आज श्रवण नक्षत्र और शूल योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा पूरे दिन और पूरी रात मकर राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य से कि वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन आर्थिक लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है. आज आप किसी प्रॉपर्टी को खरीद सकते हैं. आज प्रॉपर्टी से संबंधित आपका कोई विवाद भी जरूर हल होगा. आज आपको आपका रुका हुआ पैसा भी अचानक मिल सकता है. आज आपको कोई शुभ और मांगलिक समाचार मिलने के योग भी बन रहे हैं.

गुस्से पर रखें कंट्रोल
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें आज अपने गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है. आज आपके गुस्से के कारण कई काम भी बिगड़ सकते हैं. जो लोग नौकरी करते हैं, वे अपने कार्यक्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा के साथ काम करेंगे. आज आप ऑफिस में काम को लेकर बिल्कुल भी कोताही न करें. आज आपको अपने बॉस की फटकार भी लग सकती है.

सरकारी स्कीम में मिलेगा सुरक्षित रिटर्न
वृषभ राशि के जो जातक इन्वेस्टमेंट करने की सोच रहे हैं, वे आज शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड के बजाय सरकारी स्कीम में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं. इससे आपके पैसे सुरक्षित भी रहेंगे और आपको रिटर्न भी मिलेगा. आज आप चाहें तो चांदी में भी पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं.

लव लाइफ में बढ़ेगी मधुरता
वृषभ राशि के जिन जातकों का पार्टनर है, उनकी लव लाइफ में चल रहे पुराने झगड़े पर आज ब्रेक लगेगी. आज आप अपने पार्टनर के साथ किसी अच्छी जगह पर क्वालिटी टाइम भी बिता सकेंगे. इससे आपके रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. जो लोग शादीशुदा हैं, वे आज अपने परिवार को थोड़ा वक्त जरूर दें, वरना इसका असर उनके वैवाहिक रिश्तों पर पड़ सकता है.

हनुमान चालीसा का करें पाठ
आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 8 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक संकट मोचन हनुमान जी की पूजा-अर्चना जरूर करें. आज आप यदि हनुमान मंदिर में बैठकर 3 बार हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे, तो इससे आपके संकट जरूर दूर होंगे.

About the Author

Seema Nath

Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…

और पढ़ेंLocation :

Varanasi,Uttar Pradesh

First Published :

October 20, 2026, 05:31 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति