कौन हैं गुलाब सिद्धू, जिनके घर हुई फायरिंग, सिद्धू मूसेवाला संग दिया था करियर का बड़ा हिट

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के बरनाला स्थित घर पर देर रात फायरिंग की गई. जानकारी के मुताबिक, बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवक गांव फरवाही पहुंचे. तीनों ने अपने चेहरे कवर किए हुए थे. घर के गेट के पास पहुंचने के बाद युवकों ने कई राउंड फायर किए और इसके बाद मौके से फरार हो गए. घटना देर रात की बताई जा रही है. अचानक हुई इस फायरिंग के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. बता दें हाल में ही गुलाब सिद्धू ने जैस्मिन भसीन के साथ जुदा गाना किया था. वह सिद्धू मूसेवाला के करीबी रहे हैं. आज भी उनके लिए सोशल मीडिया पर जस्टिस की गुहार लगाते हैं.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. फरवाही गांव बरनाला जिले में आता है और गुलाब सिद्धू का संबंध इसी गांव से बताया जाता है. हमलावर फायरिंग करने के बाद बाइक से फरार हो गए. फिलहाल यह साफ नहीं है कि इस हमले के पीछे कौन है और हमलावरों का मकसद क्या था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

View this post on Instagram

पहले भी गुलाब सिद्धू के खिलाफ हुई थी साजिश
गुलाब सिद्धू के लिए यह मामला इसलिए भी गंभीर है क्योंकि इससे पहले भी उनके खिलाफ हमले की साजिश सामने आ चुकी है. जनवरी 2026 में बरनाला पुलिस ने दावा किया था कि उसने गुलाब सिद्धू पर हमले की एक कथित साजिश को नाकाम किया है. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें कोटदुना गांव का सरपंच बलजिंदर सिंह उर्फ किंदा भी शामिल था.

View this post on Instagram

गुलाब सिद्धू को निशाना बनाने की योजना
पुलिस के मुताबिक, उसके साथ बलविंदर सिंह उर्फ बिंदर मान और गुरविंदर सिंह उर्फ गिल को भी पकड़ा गया था. आरोपियों के पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए थे और गुलाब सिद्धू को निशाना बनाने की योजना बनाई गई थी.

गुलाब सिद्धू के गाने पर हुआ था विवाद, क्या ये तो वजह नहीं?
उस समय पुलिस ने इस कथित साजिश को गुलाब सिद्धू के एक गाने को लेकर हुए विवाद से भी जोड़कर देखा था. उनके एक गाने में सरपंचों को लेकर की गई टिप्पणी के बाद पंजाब के कुछ सरपंचों ने विरोध जताया था. पुलिस का दावा था कि इसी विवाद के बाद कथित तौर पर गुलाब सिद्धू को निशाना बनाने की योजना बनाई गई.

कौन हैं गुलाब सिद्धू
बात करें गुलाब सिद्धू के करियर की बात है, तो वह पिछले कुछ सालों में पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं. उन्होंने ‘पंच्छी’, ‘टौर कड्ड दा’, ‘सरदारनी’, ‘दिल जट्ट दा’, ‘चादरे’, ‘जट्ट दे इरादे’ और ‘फोटो ते फ्लावर’ जैसे कई गाने दिए.

कौन हैं गुलाब सिद्धू की पत्नी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुलाब सिद्धू का जन्म 15 अप्रैल 1993 में पंजाब के बरनाला में हुआ. उन्होंने सिद्धू मूसेवाला के चेहरे वाला टैटू तक अपनी बाजू में गुदवाया हुआ है. वह शादीशुदा हैं और उनकी पत्नी का नाम रविंद्र कौर हैं.

सिद्धू मूसेवाला संग भी किया काम
गुलाब सिद्धू ने सिद्धू मूसे वाला के साथ भी काम किया है. दोनों का गाना ‘बाई बाई’ 2020 में रिलीज हुआ था और यह उनके करियर के चर्चित कोलैबोरेशन में शामिल रहा. इसके अलावा ‘पंज सत्त’, ‘आइनक’, ‘नखरा’, ‘वाइब’, ‘शोमेन’, ‘डेड जोन’, ‘लाहौर’ और ‘सोल्ड टू डेथ’ जैसे गाने भी उनके नाम से जुड़े हैं. आज भी वह सोशल मीडिया पर सिद्धू मूसेवाला के लिए न्याय मांगते नजर आते हैं.

गुलाब सिद्धू के गाने
गुलाब सिद्धू का करियर सिर्फ पुराने हिट गानों तक सीमित नहीं है. 2025 और 2026 में भी उन्होंने लगातार नए प्रोजेक्ट्स पर काम किया, जिसमें ‘जट्टा लव यू’, ‘गरूर’, ‘गलबात’, ‘जमाना’, ‘सरदारी’, ‘सरपंच-टाइटल ट्रैक’, ‘क्रीमलैंड’ और ‘मंगनी’ जैसे गाने शामिल है.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति