संदीपा धर को ‘हीरोइन’ टैग से आपत्ति, समझाई ओटीटी की असली ताकत

Last Updated:September 13, 2026, 13:41 IST

डिजिटल प्लेटफॉर्म के आने से जहां सिनेमा की दुनिया बदली है, वहीं कलाकारों को भी खुद को साबित करने का नया मंच मिला है. हाल ही में नेटफ्लिक्स की नई सीरीज से तारीफें बटोर रहीं एक्ट्रेस संदीपा धर ने अपने करियर और एक्टिंग अप्रोच को लेकर बेबाक विचार साझा किए हैं. एक इंटरव्यू में संदीपा ने साफ कहा कि वो सिर्फ ग्लैमरस हीरोइन बनकर नहीं रहना चाहतीं. उनका मकसद अपनी एक्टिंग रेंज दिखाना और ऐसे चुनौतीपूर्ण किरदार चुनना है, जो उन्हें एक बेहतरीन कलाकार के रूप में पहचान दिला सकें.

ख़बरें फटाफट

चुंबक सीरीज के लिए तारीफें बटोर रहीं संदीपा धर. (फोटो साभार: Instagram@iamsandeepadhar)

नई दिल्ली. नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘चुंबक’ में अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ने वाली एक्ट्रेस संदीपा धर करियर में हर तरह के किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं. कॉमेडी से लेकर थ्रिलर, ड्रामा और इमोशनल रोल्स तक, उन्होंने कभी खुद को किसी एक सीमित दायरे में नहीं बांधा. संदीपा का साफ मानना है कि एक असली कलाकार की पहचान ही वही है, जो बिना किसी झिझक के नए और चुनौतीपूर्ण किरदारों को चुनने का दम रखे और पर्दे पर हर बार एक अलग अंदाज में नजर आए.

आईएएनएस के साथ बातचीत में संदीपा धर ने कहा कि उनके लिए सिर्फ हीरोइन कहलाना कभी मकसद नहीं रहा. वह चाहती हैं कि लोग उन्हें एक ऐसी एक्ट्रेस के तौर पर पहचानें, जो अलग-अलग तरह के किरदार निभाने की काबिलियत रखती है. संदीपा ने कहा, ‘मेरा फोकस हमेशा एक एक्ट्रेस के तौर पर अपनी पहचान बनाने पर रहा है. मेरे लिए यह ज्यादा जरूरी है कि लोग मेरी एक्टिंग को नोटिस करें और मुझे अलग-अलग किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस के तौर पर याद रखें. हीरोइन का टैग कोई मंजिल नहीं है, बल्कि एक कलाकार के लिए असली चुनौती अपने काम के जरिए पहचान बनाना है.’

ओटीटी ने एक्टर्स को दिए ज्यादा मौके

संदीपा ने कहा, ‘मैंने फिल्मों के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी काम किया है. ओटीटी ने कलाकारों को ऐसा स्टेज दिया है, जहां वे अलग तरह की कहानियों और किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं. पहले जहां कलाकारों की एक खास इमेज बन जाने के बाद उन्हें उसी तरह के रोल ज्यादा मिलने लगते थे, वहीं ओटीटी पर अलग-अलग तरह के किरदारों के जरिए अपनी रेंज दिखाने के ज्यादा मौके मिल रहे हैं.’

अलग-अलग किरदार निभाना चाहती हैं संदीपा धर

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘खुशकिस्मती से मैं ओटीटी स्पेस का हिस्सा बनी और मुझे अपनी अलग-अलग खूबियां दिखाने का मौका मिला. दर्शकों ने भी मुझे बहुत प्यार दिया है. इसलिए मुझे उम्मीद है कि मैं आगे भी अलग-अलग किरदार निभाती रहूंगी और अपनी रेंज दिखाती रहूंगी.’

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ‘चुंबक’ सीरीज

संदीपा धर की सीरीज ‘चुंबक’ का प्रीमियर 10 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर हुआ. जेडी मजेठिया और आतिश कपाड़िया की बनाई इस कॉमेडी-ड्रामा सीरीज में उनके साथ नीना गुप्ता, देवेन भोजानी, अर्जुन बिजलानी, हेली शाह, मानसी पारेख, सुमीत व्यास, सुमीत राघवन, अनंत वी. जोशी, अमायरा दस्तूर, डेलनाज ईरानी और अतुल कुमार जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं.

About the Author

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ेंFirst Published :

September 13, 2026, 13:41 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति