राजेश खन्ना के दफ्तर के चक्कर काटते थे अक्षय, ‘बाद में आना’ कहकर वापस भेज देते थे काका

Last Updated:September 13, 2026, 14:44 IST

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की सफलता के पीछे एक लंबा संघर्ष छिपा है. एक वक्त ऐसा भी था, जब वह अपनी तस्वीरें हाथ में लेकर काम मांगने के लिए सुपरस्टार राजेश खन्ना के दफ्तर के चक्कर काटा करते थे. तब काका उन्हें यह कहकर लौटा दिया करते थे कि बाद में आना. किसे पता था कि अपनी तस्वीरों के साथ घंटों इंतजार करने वाला वही नौजवान आगे चलकर राजेश खन्ना का दामाद बनेगा और सुपरस्टार के साथ एक खास और गहरा रिश्ता साझा करेगा.

ख़बरें फटाफट

राजेश खन्ना के पास काम मांगने जाया करते थे अक्षय कुमार.

नई दिल्ली. अक्षय कुमार ने बॉलीवुड सुपरस्टार बनने से पहले खूब संघर्ष किया है. वह अपनी तस्वीरें लेकर डायरेक्टर्स-प्रोड्यूसर्स के ऑफिस के चक्कर काटा करते थे. यहां तक कि काम की तलाश में वह राजेश खन्ना के दफ्तर भी जाया करते थे. मगर किस्मत का खेल देखिए, अक्षय कुमार बाद में ट्विकल खन्ना से शादी करके राजेश खन्ना के ही दामाद बन गए. एक पुराने इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने बताया था कि शुरुआती दिनों में वह अपनी तस्वीरें लेकर राजेश खन्ना के ऑफिस जाया करते थे, ताकि किसी फिल्म में उन्हें छोटा-मोटा रोल ही मिल जाए.

अक्षय कुमार ने फिल्मी न्यू को दिए इंटरव्यू में बताया था, ‘मेरी जिंदगी में ऐसी कई चीजें हुईं जो मैंने कभी सपने में भी नहीं सोची थीं. मैंने जिंदगी में कभी नहीं सोचा था कि मैं राजेश खन्ना की बेटी से शादी करूंगा. कभी भी नहीं सोचा था. मैं तो बस अपनी फोटो लेकर उनके दफ्तर जाता था कि मुझे कोई काम दे दो. वो मुझसे कहते कि ठीक है बाद में आना, अभी फिल्म बना रहा हूं.’

ट्विंकल खन्ना से शादी कर बने राजेश खन्ना के दामाद

काम की तलाश में राजेश खन्ना के दफ्तर के चक्कर काटने वाले अक्षय कुमार की जिंदगी ने आगे चलकर एक ऐसा मोड़ लिया, जिसकी कहानी शायद खुद भगवान ने लिखी थी. जिस सुपरस्टार की एक झलक पाने और फिल्म में काम मांगने के लिए अक्षय घंटों इंतजार करते थे, आगे चलकर वही अक्षय उनकी बेटी ट्विंकल खन्ना के दिल पर राज करने लगे. साल 2001 में अक्षय और ट्विंकल ने शादी कर ली और स्ट्रगल कर रहे अक्षय, राजेश खन्ना का दामाद बन गए.

अक्षय कुमार ने ससुर से ली खास सीख

अक्षय कुमार अक्सर इस बात पर हैरानी जताते हैं कि वक्त कैसे बदलता है. लेकिन राजेश खन्ना के साथ उनका रिश्ता सिर्फ ससुर और दामाद तक ही सीमित नहीं था. इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के दौरान जब अक्षय से पूछा गया कि उन्होंने अपने ससुर यानी भारत के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना से क्या सीखा, तो उन्होंने बेहद ईमानदारी से जवाब दिया. अक्षय ने कहा, ‘मैंने अपने ससुर से बहुत कुछ सीखा. लेकिन सबसे बड़ी सीख यह थी कि क्या नहीं करना चाहिए. यह बिल्कुल सच है.’

साल 2012 में हुआ था अक्षय कुमार का निधन

अक्षय ने आगे बताया कि राजेश खन्ना अपनी जिंदगी और स्टारडम को लेकर उनसे बहुत खुलकर बातें करते थे. देश के पहले सबसे बड़े सुपरस्टार होने के बावजूद काका ने अक्षय के साथ बैठकर अपनी उन गलतियों पर खुलकर चर्चा की, जिनकी वजह से उनका करियर प्रभावित हुआ. अक्षय के मुताबिक, राजेश खन्ना की यही ईमानदारी उनके लिए जिंदगी का सबसे बड़ा सबक बन गई. हालांकि, 18 जुलाई 2012 को कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद 69 साल की उम्र में राजेश खन्ना का निधन हो गया था.

सैफ अली खान की ‘हैवान’ में विलेन बने अक्षय कुमार

अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें, तो हाल ही उनकी नई फिल्म ‘हैवान’ रिलीज हुई है. इसमें उन्होंने खलनायक का रोल निभाया है. वहीं, सैफ अली खान फिल्म में हीरो बने हैं. प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी यह मूवी सुपरहिट मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ का ऑफिशियल रीमेक है. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी की शुरुआत बहुत खराब रही है. दो दिनों यह मूवी करीब 5 करोड़ रुपये का ही बिजनेस कर पाई है.

About the Author

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ेंFirst Published :

September 13, 2026, 14:44 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति