आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में अगर आप अपने सपनों का घर बनाने की योजना बना रहे हैं, तो बिचपुरी क्षेत्र के लड़ामदा में स्थित श्री श्याम विहार कॉलोनी आपके लिए एक विकल्प हो सकती है. यहां अलग-अलग साइज के प्लॉट उपलब्ध हैं, जिससे लोग अपनी जरूरत और बजट के अनुसार जमीन खरीदने की योजना बना सकते हैं. इसके अलावा यहाँ इस कॉलोनी के नाम से चार अन्य प्रोजेक्ट भी चल रहे है. उनका नाम भी श्री श्याम विहार फेस 1, फेस 2 फेस 3 और फेस 4 है.
यहाँ के कॉलोनाइजर ने बताया कि कॉलोनी में 80 फीट चौड़ी सड़क की सुविधा है. आसपास पहले से कई कॉलोनियां विकसित हो चुकी हैं. इसके अलावा, नजदीकी क्षेत्र में स्कूल, कॉलेज और अस्पताल भी मौजूद हैं, जिससे भविष्य में यहां रहने वाले लोगों को सुविधाओं का लाभ मिल सकता है. श्री श्याम विहार कॉलोनी की प्रमुख विशेषताओं में इसकी लोकेशन भी शामिल है. यह आगरा-जयपुर मार्ग से करीब 150 मीटर की दूरी पर स्थित है. ऐसे में शहर के अन्य क्षेत्रों तक आवागमन करने वालों के लिए यह लोकेशन उपयोगी हो सकती है.
अगर आप खुद का मकान बनाने के लिए जमीन तलाश रहे हैं या भविष्य के लिए प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं, तो यहां उपलब्ध प्लॉट के बारे में जानकारी ले सकते हैं. हालांकि, खरीदारी से पहले प्लॉट की कीमत, मालिकाना हक, जमीन के दस्तावेज और संबंधित प्राधिकरण से स्वीकृतियों की जांच जरूर करें.
50 गज से लेकर 1080 गज तक के प्लाट है उपलब्ध
आगरा के बिचपुरी क्षेत्र स्थित लड़ामदा में प्लॉट खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए कई विकल्प मौजूद हैं. यहां श्री श्याम विहार के नाम से चार अलग-अलग प्रोजेक्ट संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें अलग-अलग आकार के प्लॉट उपलब्ध कराए जा रहे हैं. कॉलोनाइजर संदेश कत्याल ने बताया कि यहां 50 गज से लेकर 1080 गज तक के प्लॉट मिल रहे हैं. उन्होंने बताया कि जो लोग अपने सपनों का घर बनाना चाहते हैं, वे 50 गज से शुरू होने वाले प्लॉट अपनी जरूरत के अनुसार चुन सकते हैं. वहीं, व्यावसायिक उद्देश्य से जमीन खरीदने वालों के लिए बड़े आकार के प्लॉट भी उपलब्ध हैं. संदेश कत्याल ने बताया कि यहां प्लॉट की कीमत 28 हजार रुपये प्रति गज से शुरू होती है. ऐसे में खरीदार अपने बजट और जरूरत के हिसाब से विकल्पों की जानकारी ले सकते हैं….
स्कुल, कॉलेज पर अस्पताल है कॉलोनी के बेहद नज़दीक
आगरा के लड़ामदा क्षेत्र में अपने सपनों का घर बनाने की योजना बना रहे लोगों के लिए प्लॉट खरीदने के विकल्प मौजूद हैं. यहां श्री श्याम विहार कॉलोनी में जमीन खरीदने को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है. कॉलोनाइजर संदेश कत्याल ने बताया कि इस क्षेत्र की खासियत यह है कि कॉलोनी के आसपास स्कूल, कॉलेज और अस्पताल जैसी जरूरी सुविधाएं मौजूद हैं. इससे यहां घर बनाकर रहने की योजना बनाने वाले परिवारों को सहूलियत मिल सकती है.
उन्होंने कहा कि जो लोग भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए भी यह एक विकल्प हो सकता है. संदेश कत्याल के मुताबिक, दूसरी कॉलोनियों की तुलना में यहां अपेक्षाकृत कम कीमत पर प्लॉट उपलब्ध हैं. हालांकि, खरीदारी से पहले जमीन के दस्तावेज और जरूरी स्वीकृतियों की जांच करना महत्वपूर्ण है.










