116 और 51 रन से ठोका दावा, टेस्ट टीम में जगह मिली तो किस नंबर पर खेलेंगे तिलक?

होमखेलक्रिकेट

116 और 51 रन से ठोका दावा, टेस्ट टीम में जगह मिली तो किस नंबर पर खेलेंगे तिलक?

Last Updated:September 03, 2026, 08:03 IST

Tilak Varma Duleep Trophy: तिलक वर्मा ने दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल की दोनों पारियों में जिस समझदारी का परिचय दिया, उसने कम से कम चयनकर्ताओं को ये संदेश तो जरूर दे दिया है कि वह सिर्फ टी-20 के बल्लेबाज नहीं हैं. दबाव में लंबी पारी खेलले में माहिर हैं और जरूरत के मुताबिक रन बनाने की उनकी क्षमता भारतीय टेस्ट टीम के काम आएगी.

भारतीय टेस्ट टीम में जगह चाहते हैं तिलक वर्मा

नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में नाबाद 116 और 51* रन ठोककर तिलक वर्मा ने अपनी कप्तानी में साउथ जोन को फाइनल में पहुंचा दिया है. तिलक वर्मा भारतीय टी-20 टीम के उपकप्तान हैं, उन्हें आईपीएल में मुंबई इंडियंस के संभावित अगले कप्तान के रूप में भी देखा जा रहा है. यानी वह टी-20 क्रिकेट के मास्टर हैं, लेकिन इसके बावजूद 23 साल का यह खब्बू बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता है. तिलक वर्मा ने तो यहां तक कह दिया कि टेस्ट क्रिकेट उनके खून में बसता है.

ऐसे में हमने ये जानने की कोशिश की अगर तिलक वर्मा को टीम इंडिया में मौका मिलता है तो वह किस पोजिशन पर खेलेंगे? मिडिल ऑर्डर में उनकी टक्कर ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान जैसे बल्लेबाजों से हैं.

तिलक वर्मा ने दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में खेली कप्तानी पारी.

नंबर-4 या नंबर-5, कहां फिट होंगे तिलक?
सभी जानते हैं कि टीम इंडिया में ‘एक अनार सौ बीमार’ वाले हालात हैं. एक-एक पोजिशन के लिए तीन-तीन दावेदार हैं. हैदराबाद के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले तिलक वर्मा की ताकत उनका बाएं हाथ का बल्लेबाज होना है. वह अगर प्लेइंग इलेवन में आएंगे तो लेफ्ट-राइट का अच्छा कॉम्बिनेशन भी देंगे. इतना ही नहीं वह स्पिन गेंदबाजी का विकल्प भी देते हैं. दलीप ट्रॉफी में साउथ जोन के लिए वह नंबर चार पर बैटिंग करने आते हैं. टीम इंडिया में ये पोजिशन फिलहाल कप्तान शुभमन गिल की है. उससे पहले विराट कोहली भी चौथे नंबर पर ही बैटिंग करने आते थे.

प्रथम श्रेणी मैचपारीरनएवरेजशतकफिफ्टीउच्चतम स्कोर
2437172955.7786121

तिलक का लाल गेंद से पुराना रिश्ता
बेहद साधारण परिवार से आने वाले तिलक वर्मा की माने तो उन्हें शुरू से ही रेड बॉल फॉर्मेट खेलना पसंद रहा है. बकौल तिलक उन्होंने कभी भारत के लिए वाइट बॉल फॉर्मेट खेलने का सपना नहीं देखा था, लेकिन ईश्वर को यही मंजूर था. तिलक वर्मा कहते हैं, ‘मैंने कड़ी मेहनत की है. 23 साल का हो चुका हूं. शायद जब मैं 10 साल का था तब से मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं. मुझे आईपीएल की वजह से भारतीय टी-20 टीम में चुना गया, लेकिन उससे पहले मैंने लाल गेंद की क्रिकेट में काफी अनुभव हासिल कर लिया था.’

टीम इंडिया में जगह बनाना आसान नहीं
इस बात में कोई दो राय नहीं कि बिजी इंटरनेशनल शेड्यूल के चलते तिलक वर्मा या दूसरे किसी भी क्रिकेटर को पर्याप्त घरेलू क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिल पाता. तिलक ये भी जानते हैं कि दलीप ट्रॉफी में खेली सिर्फ दो अच्छी पारियां उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में एंट्री नहीं दिला सकती, उन्हें फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लगातार रन बनाकर अपनी दावेदारी मजबूत करनी होगी. छह सितंबर से शुरू हो रहे दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन के खिलाफ तिलक के पास एक बड़ा मौका होगा कि मैच विनिंग पारी खेलकर न सिर्फ साउथ जोन को चैंपियन बनाए बल्कि सिलेक्टर्स को अपने बारे में सोचने पर भी मजबूर करें.

About the Author

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 03, 2026, 08:03 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति