दिवाली-करवाचौथ पर दिल्ली न जाएं, मेरठ खादी मेले में साड़ी से सजावट तक सब मौजूद

Last Updated:October 20, 2026, 14:35 IST

Meerut Khadi Mahotsav 2026: करवाचौथ और दीपावली की खरीदारी के लिए अब दिल्ली या अन्य बड़े शहरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है. मेरठ के जीआईसी मैदान में शुरू हुआ 10 दिवसीय खादी एवं ग्रामोद्योग महोत्सव खरीदारी का बड़ा केंद्र बन चुका है. बनारसी साड़ी, कश्मीरी शॉल और ड्राई फ्रूट्स से लेकर मुरादाबाद के पीतल के बर्तन, मिट्टी के डिजाइनर लैंप और आकर्षक एलईडी पेंटिंग्स तक, त्योहारों की पूरी शॉपिंग अब एक ही छत के नीचे किफायती दामों में उपलब्ध है.

करवाचौथ और दीपावली का पावन पर्व नजदीक है. ऐसे में अगर आप भी खरीदारी करने की सोच रहे हैं, एक तरफ जहां आप करवाचौथ के पावन अवसर पर बनारसी साड़ी के साथ-साथ कश्मीरी शॉल-सूट खरीदना चाहते हैं, वहीं दीपावली के लिए भी घर की सजावट का सामान लेना चाहते हैं और इसलिए दिल्ली के बाजारों में जाने की सोच रहे हैं, तो ऐसे सभी लोगों को दिल्ली जाने की आवश्यकता नहीं है. बल्कि वे सभी मेरठ के जीआईसी मैदान में आयोजित खादी एवं ग्रामोद्योग महोत्सव से खरीदारी कर सकते हैं.

दरअसल, उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित 10 दिवसीय खादी एवं ग्रामोद्योग महोत्सव 16 अक्टूबर 2026 से शुरू हुआ है, जो कि 25 अक्टूबर 2026 तक चलेगा. जहां से आप हर तरह की खरीदारी कर सकते हैं. मेरठ सहित अन्य जनपदों से जो लोग इस मेले में आना चाहते हैं, उनके लिए यह स्थान मेरठ नमो भारत बेगमपुल स्टेशन से मात्र 5 मिनट की दूरी पर है. वे आसानी से इस मेले तक पहुंच सकते हैं. स्टेशन से ई-रिक्शा मिल जाएगा, जिसमें मात्र ₹10 का किराया लगेगा. साथ ही विभिन्न इलेक्ट्रिक बसें भी चल रही हैं, जिनके माध्यम से जीआईसी मैदान पहुंचकर मेले में सम्मिलित हो सकते हैं.

आयोजकों ने बताया कि जो महिलाएं बनारसी साड़ी खरीदना चाहती हैं और उनके मन में यही जिज्ञासा है कि बेहतर क्वालिटी और अच्छे डिजाइन उपलब्ध हो जाएं, तो ऐसी महिलाओं के लिए यह महोत्सव काफी खास है. क्योंकि यहां पर एक नहीं, बल्कि कई ऐसी स्टॉल लगी हुई हैं जहां पर बनारसी साड़ी की हर वैरायटी उपलब्ध है. इनकी कीमत एक हजार रुपये से शुरू हो जाती है. इनके डिजाइन, क्वालिटी और रंग महिलाओं को काफी पसंद आएंगे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसी कड़ी में अगर आप ड्राई फ्रूट्स खरीदना चाहते हैं, तो सभी लोगों के लिए कश्मीर की स्टॉल काफी खास हो सकती है. क्योंकि यहां पर जम्मू-कश्मीर से आए ड्राई फ्रूट्स विक्रेताओं ने भी अपनी स्टॉल लगाई है. जहां पर बादाम, काजू, किशमिश, छुहारा, अखरोट सहित विभिन्न प्रकार के मेवे उपलब्ध हो जाएंगे. खास बात यह है कि यहां रेट की अगर बात की जाए, तो बादाम की कीमत जहां ₹1200 से शुरू है, वहीं अन्य ड्राई फ्रूट्स की बात करें तो वे भी काफी वाजिब दामों में बेहतर क्वालिटी के साथ उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

यहीं नहीं, अगर आप पूजा-पाठ के लिए पीतल से संबंधित बर्तन या अन्य प्रकार की सामग्री खरीदना चाहते हैं, तो आपको मुरादाबाद की पीतल नगरी जाने की आवश्यकता नहीं है. बल्कि वे सभी चीजें भी आपको इसी खादी महोत्सव से प्राप्त हो जाएंगी. क्योंकि यहां पर मुरादाबाद पीतल नगरी के कारीगरों की स्टॉल लगी है, जिसमें पीतल के दीये, कलश, मूर्तियां सहित अन्य तरह के सभी जरूरी सामान उपलब्ध हैं.

इसी के साथ अगर आप दीपावली पर अपने घर को सजाना चाहते हैं और उसके लिए मिट्टी से संबंधित विभिन्न प्रकार के सजावटी सामान खरीदना चाहते हैं, तो वे भी आपको इस खादी महोत्सव में मिल जाएंगे. यहां बेहद खास लाइटिंग वाले मिट्टी के लैंप मौजूद हैं. वहीं अन्य प्रकार की क्रॉकरी भी यहां आपको मिल जाएगी, जिसे त्योहारों के समय ढूंढने में काफी दिक्कत होती है. वह सभी सजावट की चीजें यहां पर मौजूद हैं.

वहीं अगर आप दीपावली के अवसर पर अपने घर का फर्नीचर बदलने की सोच रहे हैं और इसके लिए खूबसूरत सोफे के साथ टेबल, कुर्सियां, स्टूल सहित अन्य तरह के उत्पाद खरीदना चाहते हैं, तो वे सभी भी आपको इस मेले में उपलब्ध हो जाएंगे. क्योंकि यहां पर सोफे, टेबल एवं घर को सजाने के विभिन्न प्रकार के लकड़ी के सामान भी मौजूद हैं, जो कि आकर्षक डिस्काउंट के साथ यहां उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

बताते चलें कि इसी तरह से अगर आप अपने घर में आकर्षक पेंटिंग लगाना चाहते हैं और उसमें भी एलईडी पेंटिंग की तलाश कर रहे हैं, तो वह तलाश भी यहां पूरी हो जाएगी. यहां पर अजमेर की एक स्टॉल लगी हुई है, जहां पर 3D पेंटिंग्स की भरमार है. जिसमें टाइगर सहित विभिन्न वन्यजीवों के साथ-साथ देवी-देवताओं एवं फूलों की पेंटिंग्स उपलब्ध हैं. इनकी कीमत की बात की जाए तो यह ₹450 से शुरू होती है. बताते चलें कि मेरठ के खादी महोत्सव में लगभग 100 से अधिक स्टॉल लगी हुई हैं, जहां से आप अपनी पसंद की खरीदारी कर सकते हैं.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.First Published :

October 20, 2026, 14:35 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति