नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन के पास घूम रहे थे 2 विदेशी, पुलिस ने दोनों को पकड़ा

ग्रेटर नोएडा: पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. DCP ग्रेटर नोएडा श्रवण कुमार सिंह ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए थाना नॉलेज पार्क पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) आगरा जोन की संयुक्त टीम ने आरोपियों के कब्जे से 920 ग्राम MDMA बरामद की है. बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई गई है. पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्कूटी भी बरामद की है. मामले से जुड़े तथ्यों और जांच की दिशा के बारे में बताया.

उन्होंने बताया कि थाना नॉलेज पार्क पुलिस और ANTF आगरा जोन की टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर संयुक्त कार्रवाई की. इस दौरान नॉलेज पार्क-2 मेट्रो स्टेशन के पास से दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों की पहचान उसुलोर (Usulor), निवासी घाना, और लायलो शरजे (Laylo Sharzay), निवासी उज्बेकिस्तान, के रूप में हुई है.

DCP ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 920 ग्राम MDMA बरामद की. इसकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई गई है. इसके साथ ही दिल्ली नंबर की स्कूटी (DL4SCQ1524) भी बरामद की गई, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर मादक पदार्थों की तस्करी में किया जा रहा था.

दिल्ली-NCR में MDMA की सप्लाई का आरोप
बताया कि पुलिस की पूछताछ में कलिस्टो नाम के व्यक्ति का नाम सामने आया है. पुलिस के अनुसार, कलिस्टो कथित तौर पर MDMA पाउडर तैयार करता है, जबकि गिरफ्तार आरोपी दिल्ली-NCR क्षेत्र में इसकी बिक्री करवाते थे. जांच एजेंसियां अब इस कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जानकारी जुटा रही हैं.

उन्होंने बताया कि कलिस्टो की गिरफ्तारी के लिए भी आगे कार्रवाई की जाएगी. जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मादक पदार्थ कहां तैयार किया जाता था, इसकी सप्लाई किन लोगों तक पहुंचाई जाती थी और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं.

दिल्ली और लखनऊ के पते भी दर्ज
उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी उसुलोर मूल रूप से घाना का निवासी बताया गया है. उसका वर्तमान पता महरौली, नई दिल्ली है. वहीं, लायलो शरजे उज्बेकिस्तान की निवासी बताई गई है। उसके वर्तमान पते में छतरपुर एन्क्लेव, फेज-2, दक्षिण दिल्ली और लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र का उल्लेख है.

NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
उन्होंने बताया कि इस मामले में थाना नॉलेज पार्क में मुकदमा अपराध संख्या 288/2026 दर्ज किया गया है. आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8A(C), 22C, 29 और 60 के तहत कार्रवाई की गई है. पुलिस बरामद मादक पदार्थ और स्कूटी को मामले से जुड़े साक्ष्यों के रूप में जांच में शामिल कर रही है.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति