‘टॉक्सिक’ की ओटीटी रिलीज की तैयारी शुरू, जानें कब और कहां दस्तक देगी मूवी

Last Updated:September 14, 2026, 13:43 IST

कन्नड़ सुपरस्टार यश की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ अब डिजिटल रिलीज के लिए तैयार है. थिएटर्स में दर्शकों के ठंडे रिस्पॉन्स और बॉक्स ऑफिस पर पिटने के बाद मेकर्स ने इसे जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उतारने की तैयारी कर ली है. जानिए हिंदी समेत कई भारतीय भाषाओं में यह मूवी कब और किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी.

ख़बरें फटाफट

सितंबर में ओटीटी पर रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’.

नई दिल्ली. फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली. निर्देशक गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस पैन-इंडिया गैंगस्टर ड्रामा फिल्म को लेकर यश को काफी उम्मीदें थीं लेकिन ग्रैंड स्केल और बड़ी स्टारकास्ट होने के बावजूद फिल्म दर्शको को इम्प्रेस करने में फेल साबित हुई. इस फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से मिला-जुला और कुछ हद तक नेगेटिव रिस्पॉन्स मिला, जिससे इसका बॉक्स ऑफिस सफर उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. अब यह मूवी ओटीटी पर रिलीज होने वाली है.

थिएटर में सुस्त प्रदर्शन के बाद अब सारा फोकस इसके डिजिटल प्रीमियर पर टिक गया है और फैंस यह जानने का इंतजार कर रहे हैं कि फिल्म कब और किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी. अब खबर है कि अगले कुछ दिनों मे यह मूवी ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. चलिए जानते हैं कि टॉक्सिक कब और किस ओटीटी पर दस्तक देगी.

कब और कहां रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’?

123तेलुगु की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ 25 सितंबर 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज की जा सकती है. हालांकि, मेकर्स या ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ से इस तारीख का आधिकारिक ऐलान होना अभी बाकी है. अगर इस तय तारीख पर फिल्म स्ट्रीम होती है, तो दर्शक थिएटर्स में रिलीज होने के लगभग एक महीने के भीतर इसे अपने घरों पर देख सकेंगे. माना जा रहा है कि फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा, ताकि यह पूरे देश में बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंच सके.

200 करोड़ में ओटीटी राइट्स बेचने की थी तैयारी

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, थिएटर्स में रिलीज से पहले एक बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने मेकर्स को लगभग 150 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था. हालांकि, फिल्म की पूरी टीम इस डील को 200 करोड़ रुपये से ऊपर ले जाने पर अड़ी हुई थी. अब बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के पिटने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने अपने तेवर बदल लिए हैं और वे काफी कम कीमत में फिल्म को खरीदने की बात कह रहे हैं. चर्चा तो यह भी है कि डिजिटल ऑडियंस को खींचने के लिए मेकर्स ‘टॉक्सिक’ में कुछ बदलाव करके इसका एक अलग ओटीटी कट रिलीज करने की तैयारी में हैं, हालांकि इस पर आधिकारिक मुहर लगना बाकी है.

यश के साथ 5 हीरोइनों ने किया काम

26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह पैन-इंडिया गैंगस्टर ड्रामा फिल्म निर्देशक गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी है. फिल्म की कहानी आजादी के बाद (1950-60 के दशक) के गोवा के बैकड्रॉप पर आधारित है, जहां अपराध, नशा और गैंगवार का बोलबाला है. फिल्म में यश एक ऐसे गैंगस्टर के किरदार में हैं जो वफादारी और सही-गलत की जंग के बीच फंसा हुआ है. इस एक्शन थ्रिलर में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी बड़ी एक्ट्रेसेस की फौज है.

About the Author

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ेंFirst Published :

September 14, 2026, 13:43 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति