मेरा बेटा कन्हैया… क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की मां ने एंकर को ऐसा क्यों कहा?
Last Updated:September 04, 2026, 09:41 IST
Abhishek Sharma Krishna: अभिषेक शर्मा के इस कृष्ण रूप के पीछे एक खास कहानी भी है. सिर पर छोटा सा सुंदर मुकुट, उसमें सजा मोरपंख, माथे पर तिलक और चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान…दरअसल, अभिषेक का आज जन्मदिन है. इस साल अभिषेक और कृष्ण का जन्मदिन एक ही दिन पड़ा है.
जन्माष्टमी पर अभिषेक शर्मा की फोटो वायरल
नई दिल्ली: जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर अभिषेक शर्मा की एक फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है. ये फोटो किसी और ने नहीं बल्कि खुद अभिषेक शर्मा की बहन कोमल ने अपनी इंस्टागाम स्टोरी पर शेयर की है. दरअसल, आज कृष्णा जी के साथ-साथ अभिषेक शर्मा का भी जन्मदिन है. अभिषेक शर्मा आज अपना 27वां जन्मदिन मना रहे हैं.
हूबहू कृष्ण लग रहे हैं अभिषेक
बहन कोमल शर्मा ने जो फोटो शेयर की है, उसमें अभिषेक हूबहू कृष्ण ही लग रहे हैं. सिर पर छोटा सुंदर मुकुट और उस पर मोरपंख के साथ माथे पर तिलक. चेहरे पर बड़ी मुस्कान गले में मोतियों की माला के साथ बाजूबंद और चटकदार पोशाक ने उनके इस अंदाज में चार चांद लगा दिए.
The way Abhishek Sharma’s mother praised him was truly heartwarming. Every son dreams of hearing his parents praise him and proudly talk about his achievements. ️
मेरा बेटा कन्हैया है
इस बीच अभिषेक की मां का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुद कहती सुनी जा सकती है- मेरा बेटा कन्हैया है…’ वीडियो शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग का है. अभिषेक शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग में अमृतसर सूरमाज की कप्तानी कर रहे हैं. टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में अमृतसर सूरमाज के लिए अभिषेक ने 26 गेंद में 296.15 के स्ट्राइक रेट से 77 रन ठोके थे, जिसमें 6 चौके और 7 छक्के आकर्षण का केंद्र रहे. दूसरे मैच में उन्होंने 36 गेंद में 82 रन की विस्फोटक पारी खेली, लेकिन इसे बदकिस्मती ही कहा जाए कि अभिषेक की कप्तानी में दोनों ही बार टीम हार गई.
श्रीकृष्ण के जन्मदिन मनाई जाती है जन्माष्टमी
दुनियाभर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को जन्माष्टमी के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य संदेशों में नि:स्वार्थ कर्म की अद्भुत प्रेरणा निहित है जिसने मानवता का निरंतर मार्गदर्शन किया है.
वसुदेवसुतं देवं कंसचाणूरमर्दनम्।
देवकीपरमानन्दं कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्॥ pic.twitter.com/fL8fFk79Uw
मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘आप सभी को जन्माष्टमी की अनेकानेक शुभकामनाएं. भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य संदेशों में नि:स्वार्थ कर्म की अद्भुत प्रेरणा निहित है, जिसने मानवता का निरंतर मार्गदर्शन किया है.’
About the Author
Anshul TalmaleDeputy News Editor
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
September 04, 2026, 09:41 IST










