Last Updated:October 20, 2026, 19:29 IST
Mirzapur Ravan Dahan: आज दशहरा के दिन देश के अलग-अलग हिस्सों में राव दहन होगा. वहीं मिर्जापुर में इस दिन प्रभु राम, रावण का सिर कलम करते हैं. करीब 150 सालों से या परंपरा निभाई जा रही है. इसका निर्वहन अभी भी हो रहा है.
मिर्जापुर: दशहरे के दिन अभी तक आपने रावण के पुतले का दहन देखा होगा. अलग-अलग तरीके से रावण पुतले का दहन किया जाता है. हालांकि, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थित ड्रमडगंज गंज में दशहरे के दिन रावण के पुतले का दहन नहीं किया जाता है. बल्कि, प्रभु श्रीराम रावण के पुतले का सिर कलम करते हैं. सिर कलम करके दशहरे का पर्व मनाया जाता है. करीब 150 सालों से या परंपरा निभाई जा रही है. इसका निर्वहन अभी भी हो रहा है. यहां पर मध्य प्रदेश सहित आसपास के जिलों से लोग मेले में पहुंचते हैं और इस पल का साक्षी बनते हैं. रावण का सिर कलम इस मेले को अलग और खास बनाता है.
ड्रमंडगंज में लगने वाला यह मेला बेहद ऐतिहासिक है. रामलीला से जुड़े हुए व्यास शिवदास दुबे बताते हैं कि करीब 150 सालों से यहां पर इसी तरीके से दशहरा मनाया जाता है. रामलीला पूर्ण होने के बाद विजयदशमी के दिन रात्रि में करीब आठ बजे प्रभु श्री राम रावण के सिर को कलम करते हैं. यह रावण 20 फीट का होता है, जिसके सिर को प्रभु श्री राम तलवार से काटते हैं और उत्साह के साथ विजयदशमी का पर्व मनाया जाता है. इस बार भी बहुत श्रीराम रावण का सिर कलम करेंगे.
एक लाख लोगों की उमड़ती है भीड़
शिवदास दुबे ने बताया कि रावण के पुतले को बनाने की प्रक्रिया करीब दो महीने पहले से शुरू होती है, जहां बांस और लोहे के सहारे रावण के पुतले को बनाया जाता है. इसके बाद इसका सिर कलम किया जाता है, जिसे देखने के लिए करीब एक लाख लोगों की थी पहुंचती है. मध्य प्रदेश व प्रयागराज सहित अन्य जनपदों से भारी संख्या में लोग यहां पर आते हैं.
प्रभु राम करते हैं रावण का सिर कलम
सोनू सिंह ने बताया कि सालों से हम लोग यहां के रामलीला में भाग लेते हैं. रामलीला बेहतरीन होता है, उसके बाद यहां का सबसे खास रावण के पुतले का सिर कलम होता है. प्रभु श्री राम रात से आते हैं और यहां पर आकर रावण के सिर को कलम करते हैं. यह दृश्य देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ बढ़ती है, जहां उत्साह के साथ रामलीला का पर्व मनाया जाता है. करीब 30 सालों से हम इसके साक्षी बन रहे हैं और यहां का रामलीला पूरे मिर्जापुर जिले का सबसे बेहतरीन रामलीला और दशहरा रहता है.
About the Author
आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…
और पढ़ेंLocation :
Mirzapur,Uttar Pradesh
First Published :
October 20, 2026, 19:29 IST










