Last Updated:September 14, 2026, 16:37 IST
Bigg Boss 13 Fame Arhaan Khan On Career: ‘बिग बॉस 13’ फेम और टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई के एक्स बॉयफ्रेंड अरहान खान अब अपने करियर में नया कदम उठाने जा रहे हैं . हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अरहान ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर काम करने की अपनी इच्छा जाहिर की है . जानिए अरहान खान ने अपने करियर, टीवी इंडस्ट्री और लाइफ में मिलने वाली सफलता के बैगेज को लेकर क्या-क्या बड़े खुलासे किए हैं .
अरहान खान (फोटो साभार-@instagram fan page)
नई दिल्ली: ‘बिग बॉस 13’ फेम एक्टर अरहान खान इन दिनों अपने करियर और आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं . टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई के एक्स बॉयफ्रेंड के तौर पर भी जाने जाने वाले अरहान ने हाल ही में डिजिटल दुनिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को लेकर अपने दिल की बात कही है .
जिसे लेकर काफी चर्चा हो रही है. अरहान की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो, बिग बॉस 13 के दौरान अरहान खान और रश्मि देसाई का लव एंगल काफी ज्यादा सुर्खियों में रहा था .
सलमान खान ने किया था खुलासा
BB 13 शो के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और अरहान ने रश्मि को प्रपोज भी किया था . हालांकि, शो में तब बड़ा ट्विस्ट आया जब सलमान खान ने अरहान की पहली शादी और बच्चे से जुड़ा खुलासा कर दिया, जिससे रश्मि बिल्कुल अंजान थीं . इस खुलासे के बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और शो से बाहर आने के बाद इनका ब्रेकअप हो गया .
ओटीटी पर डेब्यू करेंगे अरहान खान ?
अरहान खान अब अपने पास्ट को पीछे छोड़कर करियर पर फोकस कर रहे हैं और उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर काम करने की इच्छा जाहिर की है . दरअसल हाल ही में आईएएनएस से बात चीत के दौरान उन्होंने इस बारे में अपने मन की बात बताई है. उनका मानना है कि आज इंडस्ट्री के सभी बड़े और अच्छे एक्टर्स ओटीटी का रुख कर रहे हैं . यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कलाकार अपने अंदर के टैलेंट को खुलकर दिखा सकते हैं और अलग-अलग तरह के चैलेंजिंग रोल्स ट्राई कर सकते हैं .
सक्सेस के साथ आता है लाइफ में बैगेज
डिजिटल दौर में बढ़ती फैन फॉलोइंग पर बात करते हुए अरहान ने कहा कि सफलता आसानी से नहीं मिलती . जब आपको सक्सेस मिलती है तो उसके साथ बहुत सारा बैगेज और जिम्मेदारी भी आती है . आप शोबिज के किसी भी हिस्से में काम कर रहे हों, यह हर एक्टर की जिंदगी का हिस्सा बन जाता है .
फ्यूचर प्लान्स पर कही बात
टेलीविजन इंडस्ट्री के बारे में बात करते हुए अरहान ने कहा कि अब एक्टर्स को किसी एक तरह के रोल में नहीं बांधा जाता . ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के दौर से लेकर जेठालाल के कैरेक्टर तक, टीवी पर हमेशा अच्छी कहानियां रही हैं . अपने फैंस को सलाह देते हुए अरहान ने कहा कि इंसान जो भी काम करे, उसमें अपना सौ परसेंट दे, सफलता अपने आप आपके पास आएगी .
About the Author
गार्गी द्विवेदीSub Editor
मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैंने, दैनिक …
और पढ़ेंFirst Published :
September 14, 2026, 16:37 IST










