Last Updated:September 14, 2026, 17:03 IST
अपनी सुरीली आवाज से सभी का दिल जीतने वाले सिंगर सुनील लोधी जुबिन नौटियाल संग काम करना चाहते थे. लेकिन अब फाइनली उनका सपना पूरा हो चुका है. ‘हनुमान अंश’ के हिट गाने ‘मैंने तेरे ही भरोसे’ से चर्चा में आए सुनील लोधी का ये बड़ा सपना अब जाकर पूरा हुआ है. सोशल मीडिया से अपनी पहचान बनाने वाले सुनील लोधी ने जुबिन नौटियाल के साथ सुर से सुर मिलाया है. दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस सुनील की मेहनत और उनके सफर की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
ख़बरें फटाफट
नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर अपनी आवाज से लोगों का दिल जीतने वाले सिंगर सुनील लोधी का बड़ा सपना अब आखिरकार पूरा हो गया है. ‘हनुमान अंश’ के गाने ‘मैंने तेरे ही भरोसे’ से चर्चा में आए सुनील लोधी ने जाने माने सिंगर जुबिन नौटियाल के साथ गाना गाया है. दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस खास पल को देखकर सुनील के फैंस काफी खुश हैं और उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं.
हाल ही में सुनील लोधी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो के साथ उन्होंने ये दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा, ‘निशब्द’.उन्होंने अपनी वीडियो के साथ लिखा, ‘सपना हो गया साकार’. सुनील के लिए उनका ये पल कितना खास है, ये उनके कैप्शन से अंदाजा लग रहा है. उनकी इस वीडियो पर लोग लगातार कमेंट कर हैं और कमेंट में सुनील की आवाज और उनकी मेहनत की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
कभी लोकल ट्रेन में गाने से शुरू किया सफर
बुंदेलखंड से आने वाले सुनील बचपन से ही दृष्टिहीन हैं. उनकी कहानी हर किसी के लिए एक प्रेरणा है, हालांकि उन्होंने अपनी इस कमी को कभी अपने सपनों के रास्ते में नहीं आने दिया. संगीत के प्रति लगाव और उनकी मेहनत उन्हें मुंबई तक ले आई.यहां आकर उन्होंने लोकल ट्रेन में गाने गाना शुरू किया और अपनी जादुई आवाज से लोगों का ऐसा दिल जीता कि इस मुकाम तक पहुंच गए. देखते ही देखते वह उनका टैलेंट सोशल मीडिया तक पहुंचा और उन्हें पहचान पहचान बनने लगी. इसके बाद उन्हें ‘हनुमान अंश’ फिल्म में गाने का मौका मिला.
View this post on Instagram
हनुमान अंश के गाने से चमकी किस्मत
सुनील की किस्मत ‘हनुमान अंश’ के गाना ‘मैंने तेरे ही भरोसे’ से चमकी. ये गाना उनके करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ. इस गाने में उनकी आवाज लोगों को काफी पसंद आई. देखते ही देखते गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और सुनील लोधी का नाम लोगों के बीच पॉपुलर होने लगा. इस गाने से मिली बड़ी पहचान के बाद सुनील ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जुबिन नौटियाल की टीम उनसे जुड़ी तो उन्होंने जुबीन के साथ गाना गाने की अपनी इच्छा जाहिर की थी. अब उनका यह सपना सच हो चुका है.
बता दें कि वायरल हो रहे इस वीडियो में जुबिन नौटियाल और सुनील लोधी एक साथ गाते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों एक दूसरे के सुर से सुर मिला रहे हैं. उनकी ये जुगलबंदी लोगों को पसंद आ रही है. सुनील के लिए यह सिर्फ एक वीडियो नहीं बल्कि उनके लंबे संघर्ष और मेहनत का परिणाम है.लोग उनके इस वीडियो पर उन्हें बधाई दे रहे हैं और उनकी कहानी को प्रेरणादायक बता रहे हैं.
About the Author
Munish KumarSenior sub editor
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
September 14, 2026, 17:03 IST










