‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर असली बवंडर अब उठेगा, तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में होगी रिलीज

Last Updated:September 14, 2026, 22:31 IST

‘हनुमान अंश’ की सफलता ने हर किसी को हैरान कर दिया है. 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म का असली खेल तो अब देखने को मिलेगा. दरअसल मेकर्स अब इसे साउथ में भी लेकर आ रहे हैं. तेलंगाना से लेकर आंध्र प्रदेश में तेलुगु वर्जन के साथ ‘हनुमान अंश’ रिलीज होगी. जिसका फायदा सीधे तौर पर इसके कलेक्शन में देखने को मिलेगा.

डॉ विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी ‘हनुमान अंश’ की सफलता ने हर किसी को हैरान कर दिया है. पॉजिटिव रिव्यूज और वर्ड-ऑफ-माउथ के दम पर इसने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े. नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म को न सिर्फ आमजन पसंद कर रहा है बल्कि सेलेब्स से लेकर क्रिकेटर्स ने इसकी तारीफ की है. अब 200 करोड़ी ‘हनुमान अंश’ का तेलुगू वर्जन भी रिलीज होने जा रहा है.

‘हनुमान अंश’ की सफलता को देखते हुए इसे दक्षिण भारत में भी परोसने की तैयारी की गई है. मेकर्स ने इसके तेलुगू वर्जन के बारे में बताते हुए रिलीज डेट की घोषणा की है. अब तेलुगू भाषी लोग भी थिएटर में एन्जॉय कर सकेंगे. फिल्ममेकर त्रिविक्रम श्रीनिवास ने इस बारे में जानकारी दी है.

‘हनुमान अंश’ अब तेलुगू संस्करण में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 18 सितंबर से रिलीज होगी. त्रिविक्रम श्रीनिवास की पत्नी की प्रोडक्शन कंपनी फ्रॉर्च्यून फोर सिनेमाज ने आधिकारिक तौर पर सोशल मीडिया पर इसका ऐलान करते हुए ये गुडन्यूज दी है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मेकर्स ने पोस्ट में लिखा, ”हनुमान अंश’ ने दुनियाभर में दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है. अब नीम करोली बाबा जी की दिव्य कथा को तेलुगू दर्शक भी अनुभव कर सकेंगे. फॉर्च्यून फॉर सिनेमा इसे सिनेमाघरों में 18 सितंबर में तेलुगू में रिलीज होगी.’

‘हनुमान अंश’ को विशाल चतुर्वेदी ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है. फिल्म में नीम करोली बाबा की कहानी को दिखाया गया है जिसमें लीड रोल शोभिनव सत्या ने प्ले किया है. फिल्म में चंदन आनंद से लेकर पूर्णिमा तिवारी और विहान शेडगे भी नजर आए.

लक्ष्मण दास के जीवन और आध्यात्मिक यात्रा पर बनी फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. जिसका ना तो कोई प्रचार प्रसार किया गया न ही कोई तामझाम. इसके बावजूद 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म देशभर में हिट हुई. अब तक ये 200 करोड़ रुपये कमा चुकी है.

38 दिन बॉक्स ऑफिस पर टिकने के बाद भी दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं. ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्म ने हैवान से लेकर टॉक्सिक जैसी फिल्मों को भी टक्कर दी. वहीं प्रॉफिट के मामले में ये 2026 की सबसे ज्यादा मुनाफेदार फिल्म साबित हुई है.

कंगना रनौत, मधुर भंडारकर, सुशांत सिंह राजपूत की बहन, वीरेंद्र सिंह सहवाग से लेकर हेमा मालिनी तक कई सितारे इस फिल्म की जमकर तारीफ कर चुके हैं. मधुर भंडारकर ने तो ‘हनुमान अंश’ को इंडस्ट्री के लिए केस स्टडी तक बताया था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

September 14, 2026, 19:01 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति