18 टुकड़े किए, ट्रॉली बैग में भरे और चेन्नई से भेज दिए आगरा, अब खुला हयातुन निशा हत्याकांड

Last Updated:August 25, 2026, 12:26 IST

UP Crime News: चेन्नई से दिल्ली आ रही तमिलनाडु एक्सप्रेस की जनरल बोगी में एक ट्रॉली बैग से मानव अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया था. आगरा कैंट स्टेशन पर जीआरपी ने बैग को कब्जे में लेकर जांच शुरू की तो चेन्नई से कनेक्शन निकला.

CCTV ने खोली आगरा स्टेशन पर मिले शव की मिस्ट्री

आगरा : आगरा में कुछ दिन पहले एक ट्रेन में लाल ट्रॉली बैग मिला था. जब उसे खोला गया तो हर किसी के होश उड़ गए थे. उसमें सड़े-गले शरीर के अंग रखे हुए थे. अब कुछ हफ्तों बाद इस बैग में मिले लाश के टुकड़ों का राज खुल गया है. एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसकी मदद से पुलिस चेन्नई के उस घर तक पहुंच गई है जिस घर में इस घटना से जुड़े सबूत छिपे थे. आइए जानते हैं पूरा मामला.

5 अगस्त का मामला

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर 5 अगस्त को एक ट्रॉली बैग मिला था. करीब तीन बजे चेन्नई से नई दिल्ली जा रही तमिलनाडु एक्सप्रेस (12621) आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर पहुंची. इससे पहले बुलंदशहर निवासी विशाल नामक यात्री ने ग्वालियर पहुंचने से पहले रेलवे हेल्पलाइन 139 पर ट्रॉली बैग से तेज दुर्गंध आने की सूचना दी थी. बदबू इतनी अधिक थी कि कई लोग उस जनरल कोच को छोड़कर दूसरी बोगी में चले गए थे. सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ ने बैग को कब्जे में लेकर जांच शुरू की.

एक पॉलीथिन से खुला राज

लाल रंग के ट्रॉली बैग में पॉलीथीन में लिपटे मानव शरीर के टुकड़े मिले. इनमें पैर का पंजा और पेट का कुछ हिस्सा शामिल है, जो काले पड़ चुके थे. बैग से मिले पॉलीथीन रैपर पर चेन्नई का पता मिला. इसके बाद आरोपियों का आखिरकार पुलिस ने पता लगा ही लिया. शव के टुकड़े ओडिशा की 38 साल की हयातुन निशा के थे. हत्या के बाद शव को कई टुकड़ों में काटा गया था. चेन्नई रेलवे सेंट्रल स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरपीएफ की क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्रांच (CIB) की टीम गुदुवांचेरी स्थित घटनास्थल तक पहुंची.

बर्तन में मिला कटा हुआ सिर

चेन्नई सेंट्रल के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर 3 अगस्त की रात 10 बजे की CCTV फुटेज में एक युवक और युवती लाल रंग का ट्रॉली बैग लेकर आते दिखे थे. उनकी पहचान असम के माणिकउद्दीन लश्कर और ओडिशा की भगवती माझी के रूप में हुई. जब पुलिस संदिग्धों के घर तक पहुंची तो वहां ताला लटका मिला. ताला तोड़कर पुलिस ने घर की तलाशी ली तो होश उड़ गए. टीम को घटनास्थल पर महिला का कटा हुआ सिर एक बर्तन में रखा मिला. इस मामले में जीआरपी कैंट थाने में अज्ञात के खिलाफ NIL FIR दर्ज की गई थी.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया है कि हम पूछताछ कर रहे हैं. दोनों संदिग्ध फरार हैं. जब दोनों को पकड़ लेंगे तो हत्या की वजह पता चल जाएगी. अब वैज्ञानिक जांच की जाएगी जिससे ये पता लगाया जा सके कि ट्रेन में मिले शव के टुकड़े और चेन्नई के घर में मिले अवशेष आपस में मेल खाते हैं या नहीं. मामले की जांच जारी है.

About the Author

काव्‍या मिश्राSenior Sub Editor

Kavya Mishra is a Senior Sub Editor at News18 Hindi with over seven years of experience in digital and print journalism. She is part of the regional editorial team, covering Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana …

और पढ़ेंLocation :

Agra,Uttar Pradesh

First Published :

August 25, 2026, 12:26 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति