नीम करौली बाबा पर बनी मूवी हुई Flop, ‘हनुमान अंश’ के मेकर्स ने टाली रिलीज डेट

Last Updated:September 15, 2026, 12:24 IST

Hanuman Ansh Behind The Scene: नीम करौली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी डंका बज रहा है. अब अगर आप सोच रहे हैं कि नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी ये इकलौती फिल्म है तो बता दें कि ऐसा नहीं है. विशाल चतुर्वेदी और अनुप्रिया नागर द्वारा बनाई गई फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से 69 दिन पहले नीम करौली बाबा की जीवन पर बनी एक और फिल्म आई थी जो महाफ्लॉप साबित हुई. इस फिल्म को देखते हुए मेकर्स ने हनुमान अंश की रिलीज डेट टाल दी थी, लेकिन अब इसे भारत में 1 करोड़ लोग दे चुके हैं.

नई दिल्ली. नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म की रिलीज से 69 दिन पहले बाबा के जीवन पर बनी बायोपिक ‘श्री बाबा नीब करौरी महाराज’ आई थी. ये फिल्म सिनेमाघरों में आते ही अता, पता और लापता हो गई. फिल्म कब आई और कब गई किसी को पता तक नहीं चला.

‘श्री बाबा नीब करौरी महाराज’ के महाफ्लॉप होते ही हनुमान अंश के मन में शंका और डर ने घर बना लिया कि कहीं नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी उनकी फिल्म भी फ्लॉप न हो जाए. इसके चलते उन्होंने अपनी रिलीज डेट को 2 महीने आगे बढ़ा दिया. उन्होंने भले ही रिलीज डेट आगे बढ़ा दी थी, लेकिन मेकर्स और कास्ट को अपनी आस्था पर पूरा यकीन था कि फिल्म चलेगी और हुआ भी कुछ ऐसा ही. हाल ही में ‘हनुमान अंश’ की टीम ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनएन न्यूज 18 से खास बातचीत की. आनंद नरसिम्हन के साथ हुई इस बातचीत में मेकर्स ने फिल्म से जुड़े दिलचस्प खुलासे किए.

‘हनुमान अंश’ की टीम ने बताया कि मेकर्स ने इस साल कैंची धाम के स्थापना दिवस (15 जून) को ध्यान में रखते हुए फिल्म की रिलीज डेट 19 जून रखी थी. लेकिन 29 मई को रिलीज हुई फिल्म ‘श्री बाबा नीब करौरी महाराज’ की असफलता से वो घबरा गए और उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी. 2 महीने की देरी से जब फिल्म सिनेमाघरों में आई तो शुरुआत में इसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

7 अगस्त को रिलीज हुई नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ महज 3 थिएटर्स में रिलीज हुई थी. धीरे-धीरे फिल्म का जादू छाने लगा. ‘हनुमान अंश’ देखकर थिएटर से बाहर निकला शख्स भक्ति में डूबा हुआ था. वक्त के साथ फिल्म को माउथ पब्लिसिटी मिली और सोशल मीडिया पर इसके कई क्लिप वायरल होने लगे और देखते ही देखते फिल्म ने कल्पना से परे करिश्माई कमाई कर दिखाई. अब तक फिल्म को 1 करोड़ लोग देख चुके हैं.

2 करोड़ के बजट में बनी इस छोटी सी फिल्म पर नीम करौली बाबा का आशीर्वाद कुछ ऐसा बरसा कि फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई कर ली. ‘हनुमान अंश’ के मेकर्स को अपनी आस्था और फिल्म पर पूरा यकीन था लेकिन इसकी उम्मीद किसी को नहीं थी ये 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर लेगी.

2 करोड़ के छोटे से बजट में बनी फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर करीबन 280 करोड़ की करिश्माई कमाई कर ली है. ये फिल्म 280 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने से महज 20 लाख रुपये दूर है. विशाल चतुर्वेदी और अनुप्रिया नागर के विश्वास को शानदार फल मिला है.

फिल्म में शोभिनव सत्या ने ‘नीम करौली बाबा’ का लीड रोल अदा किया है. उन्हें फिल्म में ये रोल मिलना भी बाबा के चमत्कार से कम नहीं था. ये उनकी किस्मत थी कि उनके आखिरी समय पर फिल्म में कास्ट किया गया. फिल्म की शुरुआत में हनुमान अंश में किसी और को कास्ट किया गया था. आखिरी समय पर फिल्म के लीड एक्टर की तबीयत खराब हो गई. सेट पर मौजूद हर शख्स इस बात से घबरा गया था. यहां तक कि फिल्म की शूटिंग रुकने तक कि नौबत आ गई थी और ऐसे में मेकर्स की नजर शोभिनव पर पड़ी.

भले ही फिल्म ‘हनुमान अंश’ के लीड एक्टर की तबीयत खराब होने से फिल्म की शूटिंग रुकने तक की नौबत आ गई थी, लेकिन मेकर्स ने शोभिनव सत्या को किसी दबाव या मजबूरी में कास्ट नहीं किया था. एक्टर का करीबन 4 से 5 घंटे का ऑडिशन चला था जिसकी वजह से वो सेल्फ डाउट और दबाव में आ गए थे. मेकर्स ने उनका हौसला टूटने नहीं दिया और आखिरकार पूरी टीम ने फिल्म कर चमत्कार कर दिखाया. हनुमान अंश की कमाई किसी करिश्मा से कम नहीं है. 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 280 करोड़ के आस-पास कमाई कर सिनेमा के इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

September 15, 2026, 12:24 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति