‘रिटायरमेंट’ की उड़ी अफवाह तो अमिताभ बच्चन ने दिया करारा जवाब, बोले- जी नहीं हुजूर…

Last Updated:September 15, 2026, 12:28 IST

Amitabh Bachchan On Retirement: अमिताभ बच्चन को लेकर एक खबर ने अचानक फैंस के बीच हलचल मचा दी. महानायक के एक बयान के बाद उनके काम से दूरी बनाने की चर्चाएं तेज हो गईं. देखते ही देखते ‘रिटायरमेंट’ की खबरें सामने आने लगीं. अब बिग बी ने खुद इस पूरे मामले पर अपनी बात रखी है. उन्होंने जिस अंदाज में इन अटकलों का जवाब दिया है, वह पढ़कर आप भी मुस्कुरा देंगे.

ख़बरें फटाफट

अमिताभ बच्चन का पोस्ट वायरल हो रहा है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ को होस्ट कर रहे हैं. कुछ दिन पहले उन्होंने अपने ब्लॉग में शो से जुड़े अनुभव साझा करते हुए लिखा था कि अब उनके लिए होस्टिंग करना मुश्किल होता जा रहा है और उन्होंने कहा था, ‘आई विश टू रिटायर नाउ.’ इसके बाद उनके रिटायरमेंट की खबरों ने जोर पकड़ लिया. अब बिग बी ने खुद इन खबरों पर सफाई दी है.

अमिताभ बच्चन ने अपने नए ब्लॉग में एक अखबार की कटिंग शेयर की, जिसमें उनके रिटायरमेंट को लेकर खबर प्रकाशित हुई थी. इसके साथ उन्होंने साफ किया कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया.

अमिताभ बच्चन ने दिया करारा जवाब

बिग बी ने लिखा कि उन्होंने अपने ब्लॉग में ‘इट्स लेट, टाइम टू रिटायर ‘ लिखा था. उनके मुताबिक इसका संदर्भ काम से रिटायरमेंट नहीं, बल्कि देर रात सोने जाने से था. उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘जी नहीं हुजूर, मैं काम से रिटायर नहीं हो रहा हूं.’ उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि अंग्रेजी में इसका मतलब था कि वह सोने जा रहे हैं.

अमिताभ बच्चन का पोस्ट.

‘मीडिया देश की अंतरात्मा है’

अमिताभ बच्चन ने अपनी सफाई के साथ मीडिया पर भी तंज कसा. उन्होंने अखबार की रिपोर्ट शेयर करते हुए ‘मीडिया को किसी राष्ट्र की अंतरात्मा-सबसे बड़ा मुखबिर’ बताया. हालांकि, उनके पोस्ट का अंदाज साफ तौर पर व्यंग्यात्मक था. बिग बी ने अपने बयान से यह साफ कर दिया कि फिलहाल उनके काम छोड़ने या एक्टिंग-होस्टिंग से संन्यास लेने की कोई घोषणा नहीं हुई है.

KBC को लेकर क्यों बोले थे रिटायरमेंट की बात?

दरअसल, कुछ दिन पहले अमिताभ बच्चन ने KBC से जुड़े अपने ब्लॉग में शो के दौरान आने वाले कंटेस्टेंट्स की निजी कहानियों का जिक्र किया था. उन्होंने लिखा था कि कई प्रतियोगी इतनी गंभीर और भावुक निजी परिस्थितियों के साथ शो में आते हैं कि उनके लिए सिर्फ उनकी भावनाओं को संभालना ही नहीं, बल्कि शो को होस्ट करना भी मुश्किल हो जाता है. बिग बी ने इसे ‘दिल तोड़ने वाला अनुभव’ बताया था और इसी भावुक संदर्भ में लिखा था कि वह अब रिटायर होना चाहते हैं.

2000 से KBC का चेहरा हैं बिग बी

अमिताभ बच्चन साल 2000 में शुरू हुए ‘कौन बनेगा करोड़पति’ से लगातार जुड़े रहे हैं. हालांकि, तीसरे सीजन में उन्होंने शो को होस्ट नहीं किया था और उस सीजन की कमान शाहरुख खान ने संभाली थी. इसके बाद अमिताभ बच्चन ने दोबारा शो की मेजबानी संभाली और आज भी KBC के सबसे बड़े चेहरों में शामिल हैं.

About the Author

Shikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ेंLocation :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

September 15, 2026, 12:28 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति