पाकिस्तान के खिलाफ इतिहास रचने उतरेंगी स्मृति मंधाना, इस वर्ल्ड रिकॉर्ड पर नजर
Last Updated:September 05, 2026, 12:32 IST
smriti mandhana world record: पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच में स्मृति मंधाना 78 रन बनाते ही इतिहास रच देंगी. भारतीय ओपनर बल्लेबाज इतने रन बनाते ही महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगी. फिलहाल नंबर-1 पर न्यूजीलैंड किए सूजी बेट्स हैं. मंधाना इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं.
महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर बन सकती हैं स्मृति मंधाना.
नई दिल्ली. स्मृति मंधाना ने अपने पिछले मुकाबले में मिताली राज का कीर्तिमान ध्वस्त करते हुए महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. अब इस भारतीय ओपनर की नजर एक और विश्व रिकॉर्ड पर है. दरअसल, आज महिला टी20 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस भिड़ंत में मंधाना अगर 78 रन बनाने में कामयाब हो गईं तो वह इतिहास रच देंगी. दरअसल, मंधाना महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन जाएंगी.
महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स के नाम दर्ज है. उन्होंने अब तक खेले 178 मुकाबलों में 4758 रन बनाए हैं. दूसरे नंबर पर मौजूद मंधाना के 4681 रन हैं. मंधाना ने यह रन 173 टी20 मैचों में बनाए हैं. बेट्स से आगे निकलने और नंबर-1 बनने के लिए उन्हें 78 रन की दरकार है. टॉप-3 में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर भी शामिल हैं. हरमनप्रीत ने 204 मैचों में 4231 रन बनाए हैं.
पाकिस्तान के खिलाफ कैसा है मंधाना का रिकॉर्ड?
टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना का पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. 2014 से 2026 के बीच मंधाना ने पाकिस्तान के खिलाफ 11 मैचों की 11 पारियों में सिर्फ 2 ही अर्धशतक लगाए हैं. उन्होंने कुल 307 रन बनाए हैं, जिसमें सर्वाधिक स्कोर 68 रन है. ऐसे में आज मंधाना एक बड़ी पारी की उम्मीद लेकर मैदान पर उतरेंगी. मंधाना एशिया कप में अच्छी फॉर्म में दिखी हैं। हांगकांग के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने तूफानी शतक लगाया था.
पाकिस्तान के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी
भारतीय टीम सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है. पाकिस्तान पर जीत के साथ टीम इंडिया ग्रुप में टॉप पर रहने के इरादे से उतरेगी. भारतीय टीम ने थाइलैंड और हांगकांग के खिलाफ पिछले 2 मैचों में दमदार बल्लेबाजी की और बड़े अंतर से जीत दर्ज की है. थाइलैंड के खिलाफ भारत ने 94 रन से जीत दर्ज की, जबकि हांगकांग के खिलाफ 137 रन के बड़े अंतर से मैच जीता है. पाकिस्तान के खिलाफ भी भारतीय बल्लेबाजों की भूमिका अहम रहने वाली है. भारत-पाकिस्तान के बीच अब तक 17 मैच हुए हैं. टीम इंडिया ने 14, जबकि पाकिस्तान ने 3 मैच जीते हैं.
About the Author
परिचय शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
September 05, 2026, 12:32 IST











