कपिल शर्मा के गणेश उत्सव में पहुंचीं अफसाना खान, धर्म को लेकर ट्रोलर्स ने घेरा

Last Updated:September 15, 2026, 15:52 IST

अफसाना खान कपिल शर्मा के घर गणपति सेलिब्रेशन में शामिल हुईं. तस्वीरें शेयर करने पर कुछ यूजर्स ने उन्हें धर्म को लेकर ट्रोल किया, जबकि कुछ ने उनका समर्थन किया.

फोटो साभार: Insta/itsafsanakhan

पंजाबी सिंगर और ‘बिग बॉस 15’ की कंटेस्टेंट रह चुकीं अफसाना खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. दरअसल, हाल ही में अफसाना कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ के घर गणपति सेलिब्रेशन में पहुंचीं. उन्होंने इस खास मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिनमें वह पति और सिंगर-म्यूजिक प्रोड्यूसर साज के साथ नजर आईं.

तस्वीरों में अफसाना भगवान गणेश की मूर्ति के सामने बैठी दिखाई दीं और कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ के साथ भी पोज दिया. पोस्ट सामने आते ही जहां कई लोगों ने उन्हें प्यार दिया, वहीं कुछ यूजर्स ने उनके धर्म को लेकर सवाल उठाते हुए उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.

गणपति उत्सव में पहुंचीं अफसाना खान
अफसाना ने गणपति सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ”मैंने कपिल पाजी और गिन्नी भाभी के घर गणपति चतुर्थी मनाई. यह दिन प्यार, खुशी और मस्ती से भरा रहा. मिक्का पाजी के घर गणपति बप्पा के दर्शन करके काफी खुशी हुई.”

View this post on Instagram

लोगों ने किया ट्रोल
अफसाना की पोस्ट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके लिए प्यार जताया. हालांकि, कुछ लोगों ने उनकी धार्मिक पहचान को लेकर आपत्तिजनक कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा, ‘शेम ऑन यू.’ वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘पहले पाप करती हैं और फिर भगवान को याद करती हैं.’ और एक और कमेंट में अफसाना पर निशाना साधते हुए लिखा गया, ‘बब्बू मान ने सच कहा था. उन्होंने फेम के लिए अपना धर्म छोड़ दिया.”

कुछ लोग आए सपोर्ट में
हालांकि, सोशल मीडिया पर अफसाना का बचाव करने वाले लोग भी नजर आए. कुछ यूजर्स ने ट्रोलिंग को गलत बताया और कहा कि हर व्यक्ति को अपनी आस्था और पसंद के मुताबिक जिंदगी जीने का अधिकार है. एक यूजर ने लोगों से अफसाना को ट्रोल न करने की अपील करते हुए कहा कि अगर वह अब कोई ऐसी गलती नहीं कर रही हैं तो पुरानी बातों को बार-बार सामने लाने का कोई मतलब नहीं है.

‘मेरी ताकत मेरा महादेव है’
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब अफसाना खान को हिंदू धार्मिक परंपराओं में शामिल होने को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है. इसी साल अगस्त में सावन के दौरान भी उन्होंने पति साज के साथ शिवलिंग का रुद्राभिषेक करते हुए तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे. उस पोस्ट के साथ अफसाना ने लिखा था, ‘मेरी ताकत मेरा महादेव है.’ उनके इस पोस्ट पर भी सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली थी.

क्या कहना है लोगों का
कुछ लोगों ने अफसाना से कहा था कि अगर वह हिंदू परंपराओं को मानती हैं तो उन्हें अपना नाम बदल लेना चाहिए. वहीं कुछ लोगों ने इसे इस्लाम के खिलाफ बताते हुए भी कमेंट किए थे.

About the Author

VarshaSenior Sub Editor

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …

और पढ़ेंFirst Published :

September 15, 2026, 15:52 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति