‘रुतुराज से आगे बढ़ो, सैमसन को दो कमान’, CSK को पूर्व बल्लेबाज की नसीहत

होमखेलक्रिकेट

‘रुतुराज से आगे बढ़ो, सैमसन को दो कमान’, CSK को पूर्व बल्लेबाज की नसीहत

Last Updated:September 05, 2026, 14:31 IST

Chennai super kings Captain IPL 2027: पूर्व भारतीय बल्लेबाज सदागोप्पन रमेश ने आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स से कप्तान बदलने की मांग की है. उनका कहना है कि फ्रेंचाइजी कई बदलाव की ओर देख रही है. ऐसे में उन्हें कप्तान पर भी गंभीरता से विचार करना चाहिए. रमेश ने कहा कि संजू सैमसन इस भूमिका लिए परफेक्ट नजर आते हैं और उन्हें कप्तानी का अनुभव भी है. इस पूर्व क्रिकेटर ने यह भी कहा कि अगर रुतुराज कप्तानी से हटाए जाते हैं तो उससे उनका ही फायदा होगा. उनके खेल में निखार आएगा.

संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान बनाने की मांग.

नई दिल्ली. आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 2021 में खिताब जीतने के बाद से प्लेऑफ तक के लिए क्वालिफाई करने में सफल नहीं रही है. सीजन दर सीजन टीम का प्रदर्शन गिरता ही जा रहा है. पिछले सीजन रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने सातवें स्थान पर रहकर सीजन खत्म किया. अब आईपीएल 2027 से मैनेजमेंट कई बड़े फैसले लेने पर विचार कर रहा है. इस बीच फ्रेंचाइजी को संजू सैमसन के नए कप्तान बनाए की सलाह मिली है.

दरअसल, पूर्व भारतीय क्रिकेटर सदागोप्पन रमेश का मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स को आगामी सीजन से पहले संजू सैमसन को कप्तान बनाए जाने पर गंभीरता से विचार करना चाहिए. रमेश ने कहा, ‘सीएसके कप्तानी के लिए कई विकल्पों पर विचार कर रही है और यह भी सोच रही है कि क्या बदलाव की जरूरत है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘सैमसन को कप्तान के तौर पर देखा जाना चाहिए, क्योंकि वह एक बेहतरीन टीम प्लेयर हैं. सीएसके की कप्तानी बदली जानी चाहिए, और अगर ऐसा होता है, तो सीएसके को संजू सैमसन के बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए.’

2026 में चेन्नई से जुड़े थे सैमसन
बता दें कि संजू सैमसन आईपीएल 2026 सीजन से पहले राजस्थान रॉयल्स से चेन्नई सुपर किंग्स में आए थे. उनके शुरुआती कुछ मुकाबले तो खास नहीं रहे, लेकिन दमदार वापसी करते हुए उन्होंने कई मैच विनिंग पारियां खेलीं. भले ही टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी, लेकिन सैमसन फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में उभरे. गौरतलब है कि सैमसन राजस्थान रॉयल्स में कप्तानी की भूमिका निभा रहे थे. उनके चेन्नई में आने से अटकलें लगाई गईं कि फ्रेंचाइजी उन्हें कमान सौंप सकती है. हालांकि, चेन्नई ने रुतुराज के साथ ही जाने का फैसला किया.

सैमसन क्यों सही विकल्प?

पूर्व क्रिकेटर ने सैमसन की आईपीएल में कप्तानी के आंकड़े बताते हुए आगे कहा, ‘सैमसन ने आईपीएल में 66 मैचों में कप्तानी की है और 33 जीते हैं. इसलिए उनका सक्सेस रेट 50 प्रतिशत है. उनके नेतृत्व में, राजस्थान ने अच्छा प्रदर्शन किया. फाइनल में पहुंचे और एक और प्लेऑफ में जगह बनाई. बेशक, सीएसके को कई अन्य चीजों को बदलने की जरूरत है, और सिर्फ संजू को कप्तान बनाने से उन्हें ट्रॉफी नहीं मिलेगी, लेकिन अगर वे कप्तान बदलते हैं, तो संजू पर विचार जरूर किया जाना चाहिए.’

About the Author

Shivam Upadhyay

परिचय शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 05, 2026, 14:31 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति