वृंदावन पहुंची एयर होस्टेस, प्रेमानंद महाराज से मिला ऐसा मंत्र, सब दिया छोड़छोड़

Last Updated:August 26, 2026, 10:45 IST

Premanand Maharaj News : प्रेमानंद जी महाराज सोशल मीडिया पर आजकल छाए रहते हैं. रील्स स्क्रॉल करने पर खुद-ब-खुद उनका वीडियो सामने आ जाता है. अब उनसे मिलने पहुंची एक युवती वृंदावन की ही हो गई. उसने नौकरी तक छोड़ दी और कहा कि अब सबकुछ यही है.  

प्रेमानंद महाराज से मिली युवती का बदला जीवन.

वृंदावन : प्रेमानंद महाराज का नाम, जिसे सुनकर चाहे हिंदू हो या मुस्लिम… हर किसी के चेहरे पर एक मुस्कान आ जाती है. संत किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. देश से लेकर विदेश तक के लोग वृंदावन के फेमस संत से मिलने पहुंचते हैं. वहीं, सोशल मीडिया पर भी छाए रहते हैं. वे अपने सत्संग के माध्यम से लोगों को सांसारिक और आध्यात्मिक जीवन का ज्ञान देते हैं. अब उनके प्रवचन से एयरलाइंस में काम कर चुकी एक युवती की पूरी जिंदगी ही बदल गई. दरअसल, युवती ने अपनी एयर होस्टेस की नौकरी छोड़कर वृंदावन में अध्यात्म का रास्ता चुन लिया है.

एक्टिंग में फुल टाइम काम करेंगी

युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. उसमें वह अपनी जर्नी के बारे में बता रही हैं. उन्होंने कहा कि वह पहले इंडिगो एयरलाइन्स में एयर होस्टेस थी. पिछले साल तक उन्होंने ऐसा कुछ नहीं सोचा था कि सबकुछ छोड़कर उन्हें यहां आना है. उनका मन था कि वह एविएशन सेक्टर छोड़कर एक्टिंग में फुल टाइम काम करेंगी, लेकिन फिर उन्हें वृंदावन मिल गया. यहां गुरुदेव मिल गए और सब अपने आप बदलता चला गया.

अब अपनाया ये लुक

माथे पर चंदन और सफेद पोशाक पहने युवती ने आगे कहा, आज मुझे यहां का रहन-सहन बहुत अच्छा लगता है. आज मेरे लिए यही सबसे बड़ा फैशन है. मेरे लिए यही ट्रेंडिंग लाइफस्टाइल है. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि वह बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ भी काम कर चुकी है. दोनों ने साथ में एक ऐड शूट किया था. इसके अलावा दो विज्ञापन ऐसे भी थे जिनमें वह लीड रोल में थी.

बदल गया जीवन

उन्होंने यह भी बताया कि उनका बचपन से ही एक्टिंग की दुनिया में करियर बनाने की ख्वाहिश थी. इसलिए भगवान शिव की कृपा से उन्हें एक्टिंग में भी कुछ काम मिला. एविएशन और विज्ञापनों में काम करते हुए युवती ने सिंगापुर, दुबई और हॉन्गकॉन्ग सहित दुनिया के बहुत सारे डेस्टिनेशन भी घूमे हैं. ईश्वर की कृपा से आगे उसे जो भी मिलेगा, उसमें भी वह संतुष्ट ही रहेगी.

सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद यूजर तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं. एक ने कहा कि आपको जो जिंदगी मिली है वही सबसे बेहतरीन है. हम में से हर एक को ऐसे मौके नहीं मिलते हैं.

About the Author

काव्‍या मिश्राSenior Sub Editor

Kavya Mishra is a Senior Sub Editor at News18 Hindi with over seven years of experience in digital and print journalism. She is part of the regional editorial team, covering Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana …

और पढ़ेंLocation :

Vrindavan,Mathura,Uttar Pradesh

First Published :

August 26, 2026, 10:45 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति