श्रीसंत-संजू सैमसन की दोस्ती में आई दरार? वायरल VIDEO ने मचाई खलबली
Last Updated:September 06, 2026, 19:02 IST
Sreesanth ignored sanju samson: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसने नई बहस छेड़ दी है. वीडियो को देखने के बाद संजू सैमसन और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत की दोस्ती में दरार की अटकलें तेज हो गई हैं.
सैमसन और श्रीसंत की दोस्ती में आई दरार?
नई दिल्ली. केरल और भारतीय क्रिकेट के दो बड़े नाम एस श्रीसंत और संजू सैमसन एक ही मंच पर हों और फिर भी एक-दूसरे से मुलाकात न हो, तो सवाल उठना लाजिमी है. केरल क्रिकेट लीग 2026 के फाइनल की प्रेजेंटेशन सेरेमनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें श्रीसंत मंच पर पहुंचते हैं, वहां मौजूद अधिकारियों से मिलते हैं, लेकिन बगल में खड़े संजू सैमसन से न हाथ मिलाते हैं और न ही उनसे कोई बातचीत करते नजर आते हैं. इस छोटे से पल ने दोनों के बीच कथित मनमुटाव की अटकलों को हवा दे दी है.
हालांकि, वीडियो को देखकर यह कहना सही नहीं होगा कि दोनों के रिश्ते में खटास आ गई है. श्रीसंत और संजू की पुरानी दोस्ती को देखते हुए सोशल मीडिया पर कई लोग इन चर्चाओं को बेबुनियाद भी बता रहे हैं. लेकिन मामला इसलिए ज्यादा दिलचस्प हो गया है क्योंकि पिछले कुछ महीनों में श्रीसंत सार्वजनिक तौर पर संजू के आईपीएल तक पहुंचने की कहानी पर अपनी बात रख चुके हैं और उनके बयानों में संजू के दावों को लेकर नाराजगी साफ नजर आई थी.
वायरल वीडियो ने खींचा सबका ध्यान
KCL फाइनल की सेरेमनी में संजू सैमसन पहले से मंच पर ट्रॉफी और अधिकारियों के साथ खड़े थे. कुछ देर बाद श्रीसंत हाथ में माइक लेकर मंच पर पहुंचे. वह सीधे KCA अधिकारियों की ओर गए, उनसे बातचीत की और हाथ मिलाया. इस दौरान संजू उनके ठीक पास खड़े थे, लेकिन श्रीसंत उनसे बिना मिले आगे बढ़ गए. यही कुछ सेकंड का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर श्रीसंत ने संजू से हाथ क्यों नहीं मिलाया.
Sreesanth and sanju Samson ignored the hand snakes between each other in kcl final ?….
क्या इस बात से लेकर सैमसन से नाराज हैं श्रीसंत?
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज दावा कर चुके हैं कि उन्होंने युवा संजू की प्रतिभा पहचानकर उन्हें राहुल द्रविड़ तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी. श्रीसंत के मुताबिक, उन्होंने द्रविड़ से संजू की सिफारिश की थी और उन्हें एक प्रतिभाशाली विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर पेश किया था. श्रीसंत ने यहां तक बताया था कि उन्होंने द्रविड़ को संजू की बल्लेबाजी का एक ऐसा किस्सा सुनाया था, जिस पर उन्हें यकीन ही नहीं हुआ. उनका दावा था कि एक लोकल मैच में संजू ने लगातार छह गेंदों पर उनके खिलाफ छह छक्के लगाए थे.
श्रीसंत के मुताबिक, इस किस्से को सुनकर द्रविड़ हैरान रह गए थे और उन्होंने संजू को देखने की बात कही थी. मामला तब और दिलचस्प हो गया जब संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स तक पहुंचने की अपनी कहानी अलग तरीके से बताई. श्रीसंत ने इस पर सार्वजनिक रूप से नाराजगी जताते हुए कहा था कि संजू की बताई कहानी उस तरह नहीं थी, जैसा वास्तव में हुआ था.
श्रीसंत का कहना था कि संजू को आईपीएल में मौका दिलाने के लिए कई लोगों ने मिलकर कोशिश की थी और राजस्थान रॉयल्स तक पहुंचने का रास्ता इतना आसान नहीं था. उन्होंने यह भी दावा किया था कि संजू ने हिंदी और मलयालम दर्शकों के सामने इस कहानी के अलग-अलग वर्जन बताए. यही पुराने बयान अब KCL फाइनल के वायरल वीडियो के साथ फिर चर्चा में आ गए हैं. सोशल मीडिया पर कुछ फैंस इसे दोनों के बीच संभावित नाराजगी से जोड़ रहे हैं, जबकि कई लोगों का मानना है कि सिर्फ कुछ सेकंड के वीडियो के आधार पर दोनों की दोस्ती को लेकर निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी. फिलहाल श्रीसंत या संजू सैमसन की ओर से इस वायरल वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक सफाई सामने नहीं आई है.
About the Author
परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
September 06, 2026, 19:02 IST










