‘इसका मुंह तोड़ दूंगी इतना चीप है ये’, आसिफ खान की हरकतों पर भड़कीं उदिति सिंह

Last Updated:September 17, 2026, 09:08 IST

Bigg Boss 20 Update 17 Septmber: ‘बिग बॉस 20’ के घर में आसिफ खान के बर्ताव को लेकर उदिति सिंह का गुस्सा फूट पड़ा है . टास्क के दौरान हुई बहस के बाद उदिति ने अरिश्फा खान और कनिका मान के साथ आसिफ के एटीट्यूड पर अपनी भड़ास निकाली . उदिति ने आसिफ को चीप बताते हुए कहा- मैने इसका मुंह ही तोड़ देना है, वहीं कनिका और आरिश्फा भी आसिफ की इस हरकत से काफी ज्यादा गुस्से में नजर आईं. नीचे पढ़ें पूरी खबर-

आसिफ पर भड़कीं उदिति सिंह( फोटो साभार-instgram @jiohotstarreality)

नई दिल्ली: ‘बिग बॉस 20’ के घर में गेम अब धीरे-धीरे काफी इंट्रस्टिंग होता जा रहा है. घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्तियां बदलने लगी हैं और ग्रुपबाजी भी खुलकर सामने आ रही है . हाल ही में उदिति सिंह और अरिश्फा खान को घर के एक दूसरे कंटेस्टेंट आसिफ खान के खिलाफ खुलकर बात करते हुए देखा गया . दोनों एक्ट्रेसेस आपस में आसिफ के गेम प्लान और उनके बिहेवियर की बुराई करती नजर आईं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है .

आसिफ और उदिति की घर में पहले भी लड़ाई हो चुकी है, वहीं अब एक बार उदिति फिर आसिफ के बिहेवियर को लेकर काफी नाराज दिखाई दीं. इस बार उदिति, आसिफ पर इतनी गुस्से में नजर आईं कि उन्होंने ये तक कह दिया कि मैंने इसका मुंह ही तोड़ देना है .

 आसिफ पर भड़कीं कनिका

घर के एक कोने में उदिति सिंह और अरिश्फा खान के बीच आसिफ खान को लेकर लंबी बातचीत हुई . जहां कनिका मान ने भी आसिफ के बिहेवियर और उनकी बातों का विरोध किया . कनिका ने कहा कि ये क्या बोलता रहता है कि ये बहुत बड़ा एक्टर है . मुझे तो इसकी एक्टिंग देखनी है कि ये कितना अच्छा एक्टर है . आया बड़ा बड़ा, कौन सा बड़ा तीसमार खां है, क्या एक्टिंग करके आए हैं ये लोग . वहीं अरिश्फा भी कनिका की बात से एग्री करती दिखाई दीं और साथ ही आसिफ की बुराई भी करती दिखीं. आरिश्फा ने कहा ये हमेशा सबके प्रोफेशन पर बोलने लग जाते हैं.

View this post on Instagram

 उदिति ने आसिफ को बताया चीप

टास्क के बाद पहले उदिति ने माही विज से आसिफ को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया. उन्होंने कहा वो पैर उठा रहा था, और बत्तमीजियां कर रहा था. इतना चीप है मैं क्या ही बोलूं. बाद में उदिति ने अरिश्फा से बात करते हुए कहा कि वो बहुत चीप है, क्या मुंह बनाता रहता है . वहीं अरिश्फा ने भी कहा कि हां बोल रहा था टॉक टू माय डॉग, फिर उदिति ने कहा हां लातें भी उठा रहा था वो . पता नहीं डिसरिस्पेक्ट करता है ये, मेरे से डायरेक्टली कर लेगा फिर सच में ये . मैंने मुंह ही तोड़ देना है, मेरेको इतना गुस्सा आ रहा था उसकी शक्ल देख के. फिलहाल बिग बॉस 20 में ग्रुपबाजी हो रही है. अब देखना ये है कि दूसरे वीकेंड का वार में सलमान किसकी क्लास लगाएंगे, क्या वे उदिति के पॉइंट्स से एग्री करेंगे और आसिफ की क्लास लगाएंगे. या फिर वह उदिति और आरिश्फा को दोषी ठहराएंगे. फिलहाल ये वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है. जहां ज्यादातर लोग उदिति-आरिश्फा का सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं. वहीं आसिफ के फैंस उन्हें सही बता रहे हैं.

About the Author

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दैनिक …

और पढ़ेंFirst Published :

September 17, 2026, 09:02 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति